फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: मुश्किल घड़ी में आपके बहुत काम आएंगी चाणक्य की ये बातें, संकट से तुरंत निकलेंगे बाहर

Fri, 23 Apr 2021 06:53 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
अक्सर देखने को मिलता है कि संकटकालीन परिस्थिति में लोगों का विवेक सामान्य रूप से काम नहीं करता है। इसी कारण व्यक्ति को जान-माल की हानि का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में आचार्य चाणक्य की पांच बातें बेहद काम आएंगी। दरअसल, चाणक्य नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य ने विपत्ति के समय व्यक्ति को क्या करना चाहिए और किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए इस बारे में बताया है। जो इस प्रकार हैं-
विज्ञापन

2 of 6
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
मुश्किल घड़ी आने से पहले हो जाएं रहें सतर्क 
आचार्य चाणक्य के अनुसार मुसीबत के समय सावधानी बरतना बेहद ही आवश्यक होता है। क्योकि संकट काल में व्यक्ति के पास सीमित अवसर होते हैं जबकि चुनौतियां बड़ी होती हैं, ऐसे में जरा सी चूक बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है इसलिए सावधानी बहुत ही जरुरी है।
विज्ञापन

3 of 6
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
बनाएं कारगर रणनीति
आचार्य चाणक्य अपनी नीति में यह कहते हैं कि व्यक्ति को संकट काल से उभरने के लिए ठोस रणनीति की आवश्यकता होती है। जब व्यक्ति संकट के समय उससे भरने की रणनीति बना लेता है तो वह उस नीति के मुताबिक चरणबद्ध तरीके से कार्य करता है और अंत में विजय पाता है। 

4 of 6
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
परिजनों की सुरक्षा का रखें ध्यान
चाणक्य नीति के अनुसार, संकट के समय परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाना आपका पहला कर्तव्य होना चाहिए। परिवार के लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। संकट के समय अपने परिजनों का साथ निभाना चाहिए। अगर उनके ऊपर किसी तरह की मुसीबत आन पड़ी है तो आपको उन्हें उस मुसीबत से निकालना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
अपनी सेहत का रखें ध्यान
चाणक्य नीति के अनुसार, संकटकाल परिस्थिति में सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि यही आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। अगर आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो आप हर वो प्रयास करने में सक्षम होंगे जो आपको संकट से बाहर निकाल सकता है। आप मानसिक और अपने शारीरिक बल से चुनौतियों को मात देने में सफल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
धन की बचत का रखें ध्यान
अगर आपके पास धन का प्रबंध ठीक है तो आप बड़े से बड़े संकट से निकलने में सफल हो सकते हैं। दरअसल संकट के समय सच्चा मित्र धन ही होता है। जिस व्यक्ति के पास संकट के समय धन का अभाव होता है उसके लिए संकट से उभरपाना बड़ा ही कठिन हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें