Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य द्वारा लिखित नीति शास्त्र की बातें आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। कुछ लोगों को उनकी नीतियां अत्यंत कठोर लगती हैं लेकिन ये मनुष्य को जीवन की सत्यता से अवगत करवाती हैं। हांलांकि कुछ लोग इन नीतियों को तोड़-मरोड़कर भी पेश करते हैं लेकिन सही मायनों में इन नीतियों के सार को समझकर अपने जीवन में उतार लिया जाए तो मनुष्य कई तरह की समस्याओं से बचा सकता है और एक सुखी व संतुष्ट जीवन जी सकता है। आचार्य चाणक्य ने पारिवारिक जीवन से लेकर, धन, शत्रु और मित्रता तक के विषय में महत्वपूर्ण बातें बताई हैं। मान्यता है कि जो व्यक्ति आचार्य चाणक्य की नीतियों का अनुसरण करता है, वह अपने जीवन में खूब तरक्की हासिल करता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार आज की जीवनशैली में अगर व्यक्ति अपने करियर में सफलता पाना चाहता है, तो उन्हें कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं क्या है वो बातें-