फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Nanak Jayanti 2023: गुरु नानक देव के ये अनमोल वचन बदल देंगे आपका जीवन

Mon, 27 Nov 2023 07:54 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
गुरु नानक देव के अनमोल वचन - फोटो : अमर उजाला
Guru Nanak Dev Quotes in Hindi: सिख धर्म के पहले गुरु और संस्थापक गुरु नानक देव की जयंती कार्तिक पूर्णिमा के दिन बड़े धूमधाम के साथ मनाई जाती है। इस साल गुरु नानक जी की जयंती 27 नवंबर को है। इस पवित्र दिन को लोग प्रकाश उत्सव और गुरु पर्व के रूप में मनाते हैं। सिख धर्म को मानने वाले लोगों के लिए यह दिन बेहद खास होता है। इस दिन गुरुद्वारों में कीर्तन किए जाते हैं और गुरुवाणी का पाठ किया जाता है। साथ ही जगह-जगह लंगरों का आयोजन होता है। गुरु नानक देव बचपन से ही धार्मिक प्रवृति के थे। उन्होंने अपना जीवन मानव समाज के कल्याण में लगा दिया था। आज भी लोग इनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलते हैं। ऐसे में गुरु नानक जयंती के अवसर पर चलिए जानते हैं गुरु नानक देव के अनमोल विचार...  
विज्ञापन

2 of 10
गुरु नानक देव के अनमोल वचन - फोटो : अमर उजाला
यदि तू अपने दिमाग को शांत रख सकता है, तो तू विश्व पर विजयी होगा।
विज्ञापन

3 of 10
गुरु नानक देव के अनमोल वचन - फोटो : अमर उजाला
केवल वही बोलें, जो आपको मान-सम्मान दिलाए।

4 of 10
गुरु नानक देव के अनमोल वचन - फोटो : अमर उजाला
जो इंसान कड़ी-मेहनत करके कमाता है
और अपनी मेहनत की कमाई में से थोड़ा सा भी दान करता है
वह सत्य का मार्ग ढूंढ लेता है।
विज्ञापन

5 of 10
गुरु नानक देव के अनमोल वचन - फोटो : अमर उजाला
अपनी कमाई का 10वां हिस्सा परोपकार के लिए 
और अपने समय का 10वां हिस्सा प्रभु भक्ति में लगाना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 10
गुरु नानक देव के अनमोल वचन - फोटो : अमर उजाला
कठिनाईयों से भरी इस दुनिया में जिसे अपने आप पर भरोसा होता है
वही विजेता कहलाता है।
विज्ञापन

7 of 10
गुरु नानक देव के अनमोल वचन - फोटो : अमर उजाला
हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहो
क्योंकि जब आप किसी की मदद करते हैं,
तो ईश्वर आपकी मदद करता है।

8 of 10
गुरु नानक देव के अनमोल वचन - फोटो : अमर उजाला
जो प्रेम किया करते हैं,
उन्होंने ईश्वर को पा लिया है।

9 of 10
गुरु नानक देव के अनमोल वचन - फोटो : अमर उजाला
इंसान अपना जीवन सोने और खाने-पीने में गवां देता है,
और उनका महत्वपूर्ण जीवन बर्बाद हो जाता है।
विज्ञापन

10 of 10
गुरु नानक देव के अनमोल वचन - फोटो : अमर उजाला
जिसे खुद पर विश्वास हो, 
वही भगवान पर ईश्वर कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें