Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य एक महान दार्शनिक, सलाहकार और कुशल राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने एक नीति शास्त्र की रचना की है, जिसमे जीवन से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है। चाणक्य की ये बातें आज भी मनुष्य को जीवन में सफलता पाने के लिए प्रेरित करती हैं। चाणक्य ने नीति शास्त्र में जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है। चाणक्य की इन बातों को यदि ध्यान में रखा जाए तो व्यक्ति तमाम समस्याओं से बच सकता है। साथ ही एक संतुष्ट और सफल जीवन व्यतीत कर सकता है। जीवन के तमाम पहलुओं के अलावा आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति शास्त्र में कुछ ऐसे लोगों के बारे में भी जिक्र किया है, जिन्हें गलती से भी किसी बात पर सलाह नहीं देनी चाहिए, क्योंकि ऐसे लोग सही बात का भी गलत मतलब निकाल लेते हैं। ऐसे लोगों को सलाह देना पूरी तरह व्यर्थ है। चलिए जानते हैं किन लोगों को सलाह देने से बचना चाहिए...