फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: ऐसे लोगों से शत्रुता करके बढ़ सकती हैं आपकी मुश्किलें, आचार्य चाणक्य की इन बातों का रखें ध्यान

Sat, 06 Dec 2025 07:33 AM IST
सोनिया चौहान धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chanakya Niti Sutras: चाणक्य नीति में मित्र और शत्रु की पहचान करने के कुछ विशेष सूत्र दिए गए हैं। चाणक्य ने तीन ऐसे लोगों का उल्लेख किया है जिनसे शत्रुता रखना स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी करने जैसा है। तो आइए जानते हैं कि वे कौन हैं...

विज्ञापन
1 of 5
आचार्य चाणक्य की नीतियां - फोटो : Amar Ujala
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य प्राचीन भारत के महानतम विद्वानों में से हैं, जिन्होंने राजनीति, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र पर जो सिद्धांत प्रस्तुत किए, वे आज भी प्रासंगिक हैं। कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति चाणक्य नीति में वर्णित बातों का पालन करे, तो उसे सफलता प्राप्त हो सकती है। चाणक्य की नीतियों में इस बात पर जोर दिया गया है कि व्यक्ति को जीवन में क्या करना चाहिए, किस प्रकार करना चाहिए और किन व्यक्तियों के साथ संबंध रखना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किन लोगों से शत्रुता मोल लेना घातक हो सकता है।


आचार्य चाणक्य ने अपने अनुभव, ज्ञान और बुद्धि कौशल से जीवन में सफलता प्राप्त करने की कई नीतियां बनाई थी जिसका आज भी उतना महत्व है। चाणक्य नीति में मित्र और शत्रु की पहचान करने के कुछ विशेष सूत्र दिए गए हैं। चाणक्य ने तीन ऐसे लोगों का उल्लेख किया है जिनसे शत्रुता रखना स्वयं के लिए मुसीबत खड़ी करने जैसा है। तो आइए जानते हैं कि वे कौन हैं...

विज्ञापन

2 of 5
चाणक्य नीति - फोटो : Amar Ujala
1. बलशाली व्यक्ति

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि शारीरिक या मानसिक रूप से बलवान व्यक्ति से टकराव मोल लेना हानिकारक हो सकता है। ऐसा व्यक्ति अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। इसलिए ऐसे लोगों से हमेशा दूरी बनाए रखनी चाहिए। धन और बल में श्रेष्ठ व्यक्ति से शत्रुता करना अनावश्यक संकट को आमंत्रित करने जैसा है।
विज्ञापन

3 of 5
चाणक्य नीति - फोटो : Amar Ujala
2. धनवान व्यक्ति 

चाणक्य नीति के अनुसार धनवान व्यक्ति से शत्रुता करना भी अपने लिए नुकसानदायक होता है। धन से व्यक्ति की शक्ति बढ़ती है और इससे वह दूसरों पर अधिक हावी होने की क्षमता रखता है।


Chanakya Niti Sutras: चाणक्य नीति की ये बातें बनाएंगी हर चुनौती आसान, संतुष्ट और सफल जीवन करेंगे व्यतीत


Chanakya Niti: जानें कैसे बनें मालामाल, आचार्य चाणक्य की इन बातों का रखें ध्यान

4 of 5
चाणक्य नीति - फोटो : Amar Ujala
3. सत्ताधारी व्यक्ति 

चाणक्य के अनुसार राजा और सत्ताधारी या शक्तिशाली व्यक्ति से शत्रुता नहीं करनी चाहिए। आधुनिक संदर्भ में देखा जाए तो बड़े राजनीतिक नेताओं या प्रशासन से जुड़े प्रभावशाली लोगों से अनबन करने से गंभीर नुकसान हो सकता है, क्योंकि जिनके पास अधिकार होते हैं, वे परिस्थितियों को अपने अनुरूप मोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चाणक्य नीति - फोटो : Freepik
चाणक्य की इन नीतियों का अनुसरण कर व्यक्ति अपने जीवन को सुरक्षित और सफल बना सकता है। उनके विचारों को समझना और व्यवहार में लाना, जीवन में संतुलन और समृद्धि लाने में सहायक हो सकता है।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें