Chanakya Niti For Success In Life: आचार्य चाणक्य को कौटिल्य और विष्णु गुप्त भी कहा जाता है। वर्तमान में उनकी गणना महान विद्वानों के रुप में की जाती है। माना जाता है कि आचार्य चाणक्य को राजनीति, अर्थशास्त्र, युद्ध रणनीति और ज्योतिष व वेदों का ज्ञान था और उन्होंने 'चाणक्य नीति' नामक जैसे महान ग्रंथ की रचना भी की है। इस नीति शास्त्र में उन्होंने शिक्षा, राजनीति और घर-परिवार से लेकर जीवन से जुड़ी कई बातों का उल्लेख है।
कहते हैं कि यदि जीवन में चाणक्य की नीतियों का अध्ययन किया जाए तो व्यक्ति अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सफल होता है और एक अच्छा जीवन व्यापन करता है। वहीं आचार्य चाणक्य के नीति शास्त्र में मौजूद कुछ बातों का व्यक्ति को हमेशा ध्यान रखना चाहिए, इससे लक्ष्य प्राप्त करने में सहायता हो सकती हैं।उनका कहना था कि व्यक्ति अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें दूर कर ले, तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं रह जाता। ऐसे में आइए इनके बारे में जानते हैं...