फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्तृहरि की इन बातों को अपना लिया तो आपका जीवन हो जाएगा सफल

Fri, 19 Jul 2019 08:31 AM IST
कशिश मिश्रा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भर्तृहरि के अनमोल वचन

भर्तृहरि संस्कृत के महान कवि थे। वह एक प्रसिद्ध नीतिकार के रूप में प्रसिद्ध है। एक समय उनके जीवन में ऐसा आया जब उन्होंने मोह माया त्याग कर तपस्या करने वन को चले गए। तपस्या कर उन्होंने कई नीति श्लोक और पुस्तकें लिखी जिसे आप अपने रोजमर्रा के जीवन में अपनाकर अपने जीवन की दिशा-दशा सुधार सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
भर्तृहरि के अनमोल वचन

भर्तृहरि कहते हैं भगवान ने मूर्खों को चुप रहने का एक ऐसा वरदान दिया है। जिससे वह समाज में अपनी इज्जत को छुपाकर बच सकते हैं। यह मूर्खों के लिए किसी सुरक्षा कवच से कम नहीं है।

 

विज्ञापन

3 of 5
भर्तृहरि के अनमोल वचन

भर्तृहरि के अनुसार प्रयास करने से रेत से भी जल निकाला जा सकता है। यहां तक कि आप इस दुनिया में सींघ वाले खरगोश को भी विचरन करते देख सकते हैं लेकिन एक मूर्ख को ज्ञान की बात बताना और समझाना मुश्किल है। इसलिए मूर्ख व्यक्ति के साथ अपना समय बर्बाद न करें।

 

4 of 5
भर्तृहरि के अनमोल वचन - फोटो : www.pexels.com

भर्तृहरि कहते हैं धन खर्च करने की तीन गति होती है दान, भोग और नाश लेकिन अगर कोई व्यक्ति न तो धन का दान करता है और न तो उसका भोग करता है फिर उसकी तीसरी गति से कोई नहीं रोक सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भर्तृहरि के अनमोल वचन

भर्तृहरि कहते हैं सफल और खुश राजा वहीं होता है जो अपने प्रजा की खुशी के बारे में हमेशा सोचता हो। जिस दिन वह अपनी प्रजा के बारे में सोचना बंद करता है उस दिन से उसका बुरा वक्त शुरू हो जाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें