फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhagavad Gita: जब हर ओर नजर आए अंधेरा, तब गीता की ये 5 बातें दिखाएंगी जीवन की सही राह

Mon, 15 Dec 2025 10:12 PM IST
सोनिया चौहान धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Geeta Ke Updesh: गीता में भगवान कृष्ण के उपदेशों का वर्णन है। भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का पाठ तब पढ़ाया था, जब उनके कदम महाभारत युद्ध के लिए डगमगाने लगे थे। भगवान कृष्ण के उपदेशों को सुनकर ही अर्जुन अपने लक्ष्य को पूरा करने की ओर अग्रसर हुए। यहां दिए गए गीता के कुछ उपदेशों को अपने जिंदगी में शामिल करके आप भी अपने लक्ष्य को पाने में सक्षम हो सकते हैं। 

विज्ञापन
1 of 5
गीता के उपदेश - फोटो : Adobe stock
Geeta Ke Updesh: हर व्यक्ति अपने जीवन में सफलता हासिल करना चाहता है, इसके लिए वह कठिन प्रयास भी करता है। लेकिन कई बार दिन और रात की मेहनत के बावजूद मनचाहे परिणामों की प्राप्ति नहीं मिलती, जो निराशा का कारण बनती है। ऐसी परिस्थिति में व्यक्ति को धैर्यवान रहकर निर्णय लेना चाहिए। इस दौरान की गई गलती आपके भविष्य को प्रभावित करती है। कहा जाता है कि जब जीवन में चारों ओर से निराशा मिले, और हिम्मत भी टूटने लगे तो व्यक्ति को सकारात्मक रहना चाहिए और सकारात्मक रहने के लिए रोजाना गीता का पाठ करें। इसे पढ़ने से जीवन में सफलता मिलती है। साथ ही जीवन की कई समस्याओं का हल भी मिलता है और सोचने समझने की क्षमता बढ़ती है।
 
गीता में भगवान कृष्ण के उपदेशों का वर्णन है। भगवान कृष्ण ने अर्जुन को गीता का पाठ तब पढ़ाया था, जब उनके कदम महाभारत युद्ध के लिए डगमगाने लगे थे। भगवान कृष्ण के उपदेशों को सुनकर ही अर्जुन अपने लक्ष्य को पूरा करने की ओर अग्रसर हुए। श्री कृष्ण द्वारा कही गई कुछ बातें आज भी विपरीत परिस्थितियों में मनुष्य के काम आती हैं। माना जाता है इसका पालन करने से बड़ी से बड़ी परेशानियों का हल निकल जाता है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गीता उपदेश - फोटो : Freepik
1. भगवत गीता के अनुसार, परिस्थिति कैसी भी हो व्यक्ति को गुस्सा नहीं करना चाहिए। लालच और क्रोध नर्क के दरवाजे होते हैं।

2. गीता के अनुसार, किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए योजना जरूर बनानी चाहिए। बिना किसी योजना के कार्य करने से उसमें हमेशा समस्या बनी रहती है और उस का लाभ भी व्यक्ति को नहीं मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
भगवद गीता श्लोक - फोटो : adobe stock
3. कई बार कठिन परिश्रम व प्रयास के बाद भी फल की प्राप्ति नहीं होती है। ऐसे में निराश होने की बजाए अच्छे कार्य करते रहना चाहिए। गीता के अनुसार, किसी भी काम को परिणाम की चिंता किए बगैर करना चाहिए। एक दिन इन सभी का फल जरूर मिलता है।


Bhagavad Gita: श्रीकृष्ण के अनुसार ये 3 चीजें खोलती हैं नरक का द्वार, हमेशा याद रखें गीता में लिखी ये बातें


Bhagavad Gita: अगर करते हैं गीता का पाठ तो जान लें ये नियम, तभी मिलेगा पूर्ण फल

4 of 5
भगवान श्रीकृष्ण गीता उपदेश - फोटो : Freepik
4. इंसान को हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए। अच्छे कर्म का फल आपको जरूर मिलता है, जो आपके लिए हितकारी होता है। जीवन में सबसे बड़ा कर्म दान है। सभी को जरूरतमंदों को दान देना चाहिए, इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भगवद गीता - फोटो : Freepik
5. अक्सर सफलता न मिलने पर हिम्मत टूटने लगती है। दोबारा से प्रयास करने के लिए व्यक्ति बहुत मेहनत करता है, परंतु फिर भी आत्मविश्वास की कमी होती है। भगवत गीता के अनुसार, जब चारों तरफ से परेशानियां आती है और व्यक्ति टूटने लगता है, तो ऐसे में भगवान हमेशा साथ होते है। इसलिए ईश्वर के प्रति भरोसा बनाए रखें।




 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें