फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2020: नए साल में अपनाएं सफलता के 5 मंत्र, कामयाबी कदम चूमेगी आपके

Tue, 31 Dec 2019 06:48 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
साल 2019 कुछ समय बाद हमसे अलविदा कह देगा और नए साल 2020 की सुबह दरवाजे पर दस्तक देगी। बीते साल में बहुत कुछ ऐसा है जो हमारी मर्जी के हिसाब से नहीं हुआ और बहुत कुछ ऐसा भी रहा जिसकी हमने इच्छा नहीं की थी। बहरहाल, समय कभी भी एक सा नहीं रहता। आइए, आपको हम बताते हैं कुछ सक्सेस मंत्र जो आपकी लाइफ को बदलकर रख देंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
बीती बातों को भुला दें 
  • हर एक की जिंदगी में सबकुछ एक सा नहीं रहता। कुछ चीजें अच्छी होती हैं तो कुछ खराब। लेकिन ध्यान रखें आगे बढ़ना है तो पहला सक्सेस मंत्र है अच्छे को याद करो और उससे आत्मविश्वास का बूस्ट अप लेते रहो। जितना खराब हुआ है उसे याद मत करो। याद करना भी है तो उतना ही, जितना काम का हो। गलतियां हुई हैं तो उनसे सीखो और आगे बढ़ जाओ। 
 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : success
मेहनत करते रहें, उसका कोई विकल्प नहीं
  • हर व्यक्ति के जीवन में कुछ इच्छाएं होती हैं। ये इच्छाएं करियर, प्रोफेशन से जुड़ी होती हैं। हम बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए प्लानिंग भी करते हैं, लेकिन उन्हें पूरा करना आसान नहीं होता है। कई बार प्लानिंग से भी बढ़कर  मेहनत होती है। ध्यान रखें मेहनत हर चीज का विकल्प हो सकती है। कई बार कड़ी मेहनत और ईमानदारी के बूते प्रतिभाएं हार भी जाती हैं। बस ध्यान इस बात का रखें कि ये मेहनत, प्लानिंग, स्मार्टनेस के साथ हो और सही दिशा में हो। हम कितने आगे बढ़े, कहां पहुंचे, पुरानी गलतियों को दोहरा तो नहीं रहे हैं, ये सारी बातों का आंकलन ही हमें आगे बढ़ाता है।

4 of 5
आत्मविश्वास बनाए रखें, दीन-हीन ना बनें 
  • हमेशा हर परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाएं रखें। खुद को कमजोर ना मानें। इस बात पर विचार करें कि एक व्यक्ति किसी काम को कर सकता है तो दूसरा क्यों नहीं कर सकता? प्लानिंग करें और अपने आदर्श बनाएं। विश्वास बनाएं रखें। आत्मविश्वास सफलता की सबसे बड़ी कुुंजी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देश काल परिस्थिति के अनुसार कार्य करें 
  • इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपका हर काम, मेहनत और प्लानिंग, देश काल और परिस्थिति के अनुसार होना चाहिए। स्मार्ट बनें क्योंकि यह जमाना बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। जहां आप साइकिल से पहुंच सकते हैं वहां पैदल जाना मूर्खता है। कई बार लक्ष्य बहुत कठिन होता है और हमारी योग्यताएं छोटी होती हैं। ऐसे में एक ही लक्ष्य पर लकीर के फकीर ना बनें। अपनी योग्यताओं और क्षमताओं को समझें और उसके हिसाब से लक्ष्य तय करें। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें