2.
शास्त्रों के अनुसार आलस्य को मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु माना गया है। कहते हैं कि आलसी व्यक्ति के यहां कभी लक्ष्मी नहीं टिकती हैं। यदि कोई व्यक्ति आज के काम को कल पर टालने की प्रवृत्ति वाला है, तो ऐसे व्यक्ति के पास कभी धन नहीं टिकता। मां लक्ष्मी हमेशा कर्म एवं कर्तव्यनिष्ठ के यहां टिकती हैं, जबकि आलसी व्यक्ति के पास जो धन पहले से होता है, वह भी नाश हो जाता है।