स्वामी विवेकानंद के जीवन और विचारों से व्यक्ति बहुत कुछ सीख सकता है। उनके विचार पढ़कर निराश व्यक्तियों को भी जीवन जीने का एक नया मकसद मिल सकता है। 1893 में अमेरिका के शिकागो में हुए विश्व धार्मिक सम्मेलन में उन्होंने भारत और हिंदुत्व का प्रतिनिधित्व किया था। आज हम आपको स्वामी विवेकानंद के ऐसे अनमोल विचार बताते है, जिनसे आपके जीवन को एक नई दिशा मिल सकती है।
विज्ञापन
2 of 10
swami vivekanand
उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक तुम्हें तुम्हारे लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए।
विज्ञापन
3 of 10
swami vivekanand
कोई एक विचार बना लो और उस विचार को अपनी जिंदगी बना लो। उस विचार को बार-बार सोचो, उसके सपने देखो और उसे जियो। दिमाग, मांसपेशियां, नसें और शरीर के हर भाग में उस विचार को भर लो और बाकी हर विचार छोड़ दो, यह सफल होने का रास्ता है।
4 of 10
Swami Vivekanand
हम वो हैं जो हमारे विचारों ने हमें बनाया है, इसलिए आप जो भी सोचते हैं उसका ख्याल रखिए। शब्द बाद में आते हैं, पहले विचार आते हैं और वे जिंदा रहते हैं और दूर तक जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 10
स्वामी विवेकानंद की जयंती
जब तक तुम खुद पर भरोसा नहीं कर सकते, तब तक ख़ुदा या भगवान पर भरोसा नहीं कर सकते।
विज्ञापन
6 of 10
स्वामी विवेकानंद
- फोटो : SELF
कभी मत सोचिए कि किसी भी आत्मा के लिए कुछ भी असंभव है। ऐसा सोचना सबसे बड़ा अधर्म है। खुद को या दूसरों को कमजोर समझना ही दुनिया में एकमात्र पाप है।
विज्ञापन
7 of 10
Vivekanand
यदि हम भगवान को हर इंसान और खुद में नहीं देख सकते तो हम उसे ढूंढ़ने कहां जा सकते हैं?
8 of 10
स्वामी विवेकानंद
जितना हम दूसरों की मदद के लिए सामने आते हैं और मदद करते हैं उतना ही हमारा दिल निर्मल होता है और ऐसे ही लोगों में ईश्वर होता है।
9 of 10
स्वामी विवेकानंद
यह दुनिया एक बहुत बड़ी व्यायामशाला है, जहां हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं।