अब्दुल कलाम
- फोटो : SELF
9. अगर किसी देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनना है, सुंदर मस्तिष्कों वाला देश बनना है तो मेरी साफ राय है कि समाज के तीन सदस्यों की इसमें बहुत अहम भूमिका है। ये तीन लोग हैं पिता, मां और अध्यापक।
10. मेरा संदेश, खासकर युवा लोगों के लिए ये है कि वो अलग तरीके से सोचने का साहस दिखाएं, आविष्कार करने का साहस दिखाएं, अंजाने रास्तों का सफर करें और असंभव लगने वाली चीजों को खोजें और समस्याओं पर विजय पाते हुए सफलता हासिल करें। ये वो महान गुण हैं जिन्हें हासिल करने की दिशा में उन्हें काम करना है, युवाओं के लिए यही मेरा संदेश है।