शनिवार को काले तिल लें और नीम के पेड़ की जड़ में दबा दें।
- फोटो : freepik
- कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में न्याय पाने के लिए शनिवार को काले तिल लें और नीम के पेड़ की जड़ में दबा दें। यह उपाय लंबे समय से चल रहे मामलों में सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जाता है। सरकारी दफ्तरों में अटके कामों के लिए शनिवार को शनि स्तोत्र का पाठ करें और पाठ के समय मुख पश्चिम दिशा की ओर रखें, इससे कार्यों में गति आती है।
- वैवाहिक जीवन की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए शनिवार को काले सुरमे को किसी एकांत स्थान पर मिट्टी में दबाने की परंपरा बताई गई है। इसके अलावा, यदि जीवन में अत्यधिक संघर्ष करना पड़ता है और मेहनत के अनुसार फल नहीं मिल पा रहा, तो शनिवार को काले तिल बहते जल में प्रवाहित करें और शनि देव से प्रार्थना करें। मान्यता है कि इससे मेहनत का उचित फल मिलने लगता है और जीवन की कठिनाइयां कम होती हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।