Way To Please Lord Shiva On Sawan 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि का एक अधिपति ग्रह और उससे जुड़ा विशेष शिव मंत्र होता है। इन मंत्रों का रोज़ जाप करने से धन, सुख और शांति स्वतः जीवन में आकर्षित होने लगते हैं।
Sawan Mein Karein Rashi Anusar Mantra Ka Jaap: भगवान शिव को संपूर्ण ब्रह्मांड का रचयिता, पालनकर्ता और संहारक माना जाता है। वे न केवल देवताओं के देव हैं, बल्कि असुरों तक को वरदान देने वाले परम करुणामय हैं। ऐसी मान्यता है कि जिन पर एक बार भी शिव की कृपा दृष्टि पड़ जाती है, उनके जीवन से कष्ट स्वतः दूर हो जाते हैं। विशेष रूप से सावन का महीना शिव को अत्यंत प्रिय होता है, और इस पावन मास में सच्चे मन से की गई प्रार्थना को वे अवश्य स्वीकार करते हैं। Guru Uday: 9 जुलाई से गुरु का शुभ योग, इन राशियों के करियर और जीवन में आएगा बदलाव
इस वर्ष सावन 11 जुलाई से 9 अगस्त 2025 तक रहेगा। इस दौरान यदि कोई जातक अपनी चंद्र राशि या लग्न के स्वामी ग्रह के अनुरूप शिव के विशेष नामों या मंत्रों का रोजाना जाप करता है, तो वह ग्रहों की अशुभता को शांत कर अपने भाग्य को प्रबल बना सकता है। यह उपाय न सिर्फ मानसिक शांति देगा, बल्कि जीवन में सफलता, धन और संतुलन भी लेकर आएगा। आइए जानते हैं राशि के अनुसार किस मंत्र का जाप करना चाहिए। Guru Uday 2025: 9 जुलाई को देव गुरु बृहस्पति होंगे उदय, जानें देश-दुनिया पर क्या होगा प्रभाव ?
विज्ञापन
2 of 13
राशि अनुसार मंत्र जाप
- फोटो : amar ujala
मेष राशि (स्वामी: मंगल) शिव स्वरूप: काल भैरव मंत्र: ॐ कालभैरवाय नमः लाभ: यह मंत्र मेष जातकों की चंचलता, क्रोध और दुर्घटनाओं के योग को शांत करता है। काल भैरव का नाम लेने से भय, प्रतिस्पर्धा और शत्रु बाधा दूर होती है। जीवन में साहस, स्थिरता और विजय का भाव आता है।
विज्ञापन
3 of 13
राशि अनुसार मंत्र जाप
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि (स्वामी: शुक्र)
शिव स्वरूप: भोलेनाथ मंत्र: ॐ भोलेनाथाय नमः लाभ: वृषभ जातकों के लिए यह मंत्र भौतिक सुख, वैवाहिक संतुलन और सौंदर्य भाव में वृद्धि करता है। धन लाभ, वैभव और दांपत्य जीवन की समस्याओं में समाधान मिलता है।
4 of 13
राशि अनुसार मंत्र जाप
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि (स्वामी: बुध)
शिव स्वरूप: गोविंद मंत्र: ॐ गोविंदाय नमः लाभ: मिथुन राशि के लोगों के लिए यह मंत्र वाणी दोष, मानसिक अस्थिरता, और निर्णय क्षमता में कमी को दूर करता है। बुद्धि, तर्क और संप्रेषण क्षमता में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
5 of 13
राशि अनुसार मंत्र जाप
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि (स्वामी: चंद्र)
शिव स्वरूप: चन्द्रशेखर मंत्र: ॐ चन्द्रशेखराय नमः लाभ: यह मंत्र मन की शांति, भावनात्मक स्थिरता और मानसिक संतुलन देता है। चंद्रमा से प्रभावित जातकों को शारीरिक रोग, नींद की समस्या या अधिक संवेदनशीलता से राहत मिलती है।
विज्ञापन
6 of 13
राशि अनुसार मंत्र जाप
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि (स्वामी: सूर्य)
शिव स्वरूप: महेश्वर मंत्र: ॐ महेश्वराय नमः लाभ: यह मंत्र आत्मबल, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाता है। सिंह राशि के जातकों के लिए यह मंत्र अभिमान, हठ और आत्मकेंद्रित प्रवृत्ति को संतुलित करता है।
विज्ञापन
7 of 13
राशि अनुसार मंत्र जाप
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि (स्वामी: बुध)
शिव स्वरूप: विश्वनाथ मंत्र: ॐ विश्वनाथाय नमः लाभ: यह मंत्र कन्या जातकों को मानसिक स्पष्टता, आलोचनात्मक दृष्टिकोण में सुधार और व्यवस्थित जीवन की ओर प्रेरित करता है। यह कार्यों में सफलता और एकाग्रता प्रदान करता है।
8 of 13
राशि अनुसार मंत्र जाप
- फोटो : amar ujala
तुला राशि (स्वामी: शुक्र)
शिव स्वरूप: त्रिपुरारी मंत्र: ॐ त्रिपुरार्याय नमः लाभ: तुला राशि के जातकों को यह मंत्र जीवन में संतुलन, कलात्मकता और सामंजस्य बनाए रखने में मदद करता है। रिश्तों में मिठास और आर्थिक उन्नति का योग बनता है।
9 of 13
राशि अनुसार मंत्र जाप
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि (स्वामी: मंगल)
शिव स्वरूप: रुद्र मंत्र: ॐ रुद्राय नमः लाभ: वृश्चिक जातकों के लिए यह मंत्र कर्म शक्ति, साहस और रहस्यात्मक बाधाओं को दूर करने वाला है। यह मंत्र आत्मिक बल और विपरीत परिस्थितियों में विजय प्रदान करता है।
10 of 13
राशि अनुसार मंत्र जाप
- फोटो : amar ujala
धनु राशि (स्वामी: गुरु)
शिव स्वरूप: सदाशिव मंत्र: ॐ सदाशिवाय नमः लाभ: यह मंत्र गुरु ग्रह से जुड़ी ऊर्जा को संतुलित करता है। ज्ञान, धर्म, भाग्य और नैतिक बल बढ़ाता है। विद्यार्थी और शिक्षकों के लिए अत्यंत शुभ है।
11 of 13
राशि अनुसार मंत्र जाप
- फोटो : amar ujala
मकर राशि (स्वामी: शनि)
शिव स्वरूप: महाकाल मंत्र: ॐ महाकालाय नमः लाभ: यह मंत्र मकर राशि वालों के लिए समय की बाधाओं, कार्य में देरी और कर्म फल की रुकावट को दूर करता है। यह शनि दोष को शांत कर कठिन समय में दृढ़ता और सुरक्षा देता है।
12 of 13
राशि अनुसार मंत्र जाप
- फोटो : amar ujala
कुम्भ राशि (स्वामी: शनि)
शिव स्वरूप: पशुपतिनाथ मंत्र: ॐ पशुपतिनाथाय नमः लाभ: यह मंत्र कुंभ राशि के जातकों को आत्मिक चेतना, परोपकार और सामाजिक उन्नति प्रदान करता है। यह मंत्र आत्मसंयम और विवेकशीलता को बढ़ावा देता है।
मीन राशि (स्वामी: गुरु)
शिव स्वरूप: त्र्यंबक मंत्र: ॐ त्र्यंबकाय नमः लाभ: मीन राशि के लिए यह मंत्र आध्यात्मिक उन्नति, दयाभाव और चित्त की स्थिरता लाता है। यह मानसिक भ्रम, डर और बेचैनी को शांत करता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।