यशोदा जयंती 2021
यशोदा जयंती पूजा विधि
यशोदा जयंती को प्रातः काल स्नान आदि करने के बाद माता यशोदा का ध्यान करें।
पूजन के लिए माता यशोदा की भगवान कृष्ण की गोद में लिए हुए तस्वीर को स्थापित करें।
यदि माता यशोदा की तस्वीर न हो तो उनका ध्यान करते हुए भगवान श्री कृष्ण के समक्ष दीपक प्रज्वलित कराएं
मां यशोदा जी को लाल चुनरी अर्पित करें।
माता यशोदा को मिष्ठान और भगवान कृष्ण को मक्खन का भोग लगाएं।
इसके बाद माता यशोदा और भगवान कृष्ण की आरती करें। तत्पश्चात गायत्री मंत्र का जाप करें।
पूजा संपन्न होने के बाद अपनी मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करें।