फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजे के वक्त क्यों खाते है खजूर, जानें इसका धार्मिक कनेक्शन

Tue, 29 May 2018 09:12 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
dates
रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह सेहरी के वक्त खाना खाना खाने के बाद पूरा दिन भूखे-प्यासे रहते हैं। इसके बाद शाम के समय रोजा खोला जाता है। रोजा खोलने भी एक रस्म है जिसके अनुसार खजूर खाकर ही रोजा तोड़ा जाता है और फिर दूसरी चीजें खाई जाती हैं। आइए जानेें क्यों खजूर खाकर ही रोजा खोला जाता है।
विज्ञापन

2 of 4
dates
क्यों खजूर खाकर ही खोला जाता है रोजा
रोजे के दौरान कुछ भी खाने और पीने की मनाही है। जिसके बाद शाम को रोजा खोलते समय एकदम ज्यादा खाना खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इस वजह से रोजा खोलते समय खजूर को ज्यादा अहमियत दी जाती है, क्योंकि खजूर शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है। साथ ही खजूर खान से शरीर को काफी ऊर्जा मिलती है जो पूरे दिन खाना न खाने से शरीर में हुई कमजोरी को दूर करने में मदद करता है।

आगे की स्लाइड्स में जानें खजूर से होने वाले चमत्कारी फायदों के बारे में...
विज्ञापन

3 of 4
dates
-खजूर शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करती है। इसके साथ ही इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। 
-खजूर के खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है और यह कई तरह की बीमारियों से हमें बचाने में मदद करता है
-दिन भर खाना ना खाने की वजह से खून में ग्लूकोज की मात्रा असामान्य हो जाती है जो खजूर के खाने से तुरंत सामान्य हो जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
sdf - फोटो : Getty Images
-खजूर में मौजूद फाइबर दिल को सेहतमंद बनानेमें भी मदद करता है। खजूर में पोटैशियम भी होता है जो हार्ट अटैक के खतरे को काफी हद तक टालने में सक्षम है।
-खजूर में मैग्नीशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का भी काम करता है। खजूर में मौजूद पोटैशियम अधिक ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें