प्रकृति का नियम है कि बाल और नाखून निरंतर बढ़ते रहते हैं। अगर इन्हें सही समय पर कटवाएं तो यह आपकी सुंदरता को बनाए रखते हैं और आप सभ्य नजर आते हैं। इसलिए हर व्यक्ति समय-समय पर नाखून और बाल कटवाते रहते हैं। लेकिन महाभारत के अनुशासन पर्व में बताया गया है कि नाखून और बाल कटवाने के लिए हर दिन शुभ नहीं होता है। कुछ दिन ऐसे हैं जब नाखून और बाल कटवाने से आयु और धन दोनों का होता है नुकसान।
इस दिन बाल कटवाना धन के लिए फायदेमंद होता है
2 of 8
सोमवार के दिन बाल कटवाने से मानसिक दुर्बलता आती है और संतान के लिए हानिकारक होता है।
इस दिन बाल कटवाना धन के लिए फायदेमंद होता है
3 of 8
मंगलवार के दिन बाल कटवाना अपनी उम्र के लिए नुकसानदायक होता है। इसे असामयिक मृत्यु का कारक माना जाता है।
इस दिन बाल कटवाना धन के लिए फायदेमंद होता है
4 of 8
बुधवार का दिन नाखून और बाल कटवाने के लिए शुभ होता है। इसे धन धान्य बढ़ता है और खुशहाली बनी रहती है।
इस दिन बाल कटवाना धन के लिए फायदेमंद होता है
5 of 8
गुरुवार के दिन बाल कटवाने से धन लक्ष्मी का नुकसान और मान-सम्मान की हानि होती है।
विज्ञापन
इस दिन बाल कटवाना धन के लिए फायदेमंद होता है
6 of 8
शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह से प्रभावित होता है जो सौन्दर्य का प्रतीक है। इसलिए इस दिन बाल और नाखून कटवाना शुभ होता है। इससे लाभ और यश प्राप्त होता है।
इस दिन बाल कटवाना धन के लिए फायदेमंद होता है
7 of 8
शनिवार के दिन बाल कटवाना अशुभ होता है यह मृत्यु का कारण माना जाता है।
आमतौर लोग छुट्टी का दिन होने के कारण रविवार को बाल कटवाते हैं लेकिन महाभारत के अनुशासन पर्व में बताया गया है कि यह दिन सूर्य का दिन है इस दिन बाल कटवाने से धन, बुद्धि और धर्म का नाश होता है।