फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lord Ganesha Idol Tips: घर में भूलकर भी न रखें भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी

Wed, 07 Jun 2023 10:51 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


 
विज्ञापन
1 of 6
घर में भूलकर भी न रखें भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी - फोटो : istock
Lord Ganesha Idol Tips: भगवान गणेश को सभी देवों में प्रथम पूजनीय माना जाता है। किसी भी मांगलिक और शुभ कार्य में सबसे पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। भगवान गणेश का पूजन करने से सभी विघ्न और बाधाएं समाप्त हो जाती हैं। ये रिद्धि सिद्धि के दाता हैं। जहां भी इनका का वास होता है, वहां पर रिद्धि, सिद्धि, शुभ और लाभ का वास होता है। यही वजह है कि लोग घर में भगवान गणेश की प्रतिमा जरूर रखते हैं। गणेश जी की प्रतिमा रखने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है। हालांकि विघ्नहर्ता भगवान गणेश की मूर्ति रखने के लिए कुछ नियम बताए गए हैं। मान्यता है कि गणेश जी की प्रतिमा घर में रखते समय यदि सही नियमों को ध्यान में न रखा जाए तो आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं घर में गणेश जी की मूर्ति या प्रतिमा रखने के सही नियम... 

Budhwar Upay: बुधवार के दिन गलती से भी न करें ये काम, हो सकती है बड़ी परेशानी 

 
विज्ञापन

2 of 6
घर में भूलकर भी न रखें भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी - फोटो : iStock
घर में कभी भी भगवान गणेश की ऐसी प्रतिमा नहीं रखनी चाहिए, जिसमें उनकी सूंड दांयी तरफ हो। ऐसा इसलिए क्योंकि दांयी तरफ सूंड वाले गणपति जी की पूजा के कुछ विशेष नियम होते हैं।

 
विज्ञापन

3 of 6
घर में भूलकर भी न रखें भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी - फोटो : iStock
यदि आप गणेश जी की प्रतिमा मुख्य द्वार पर लगा रहे हैं तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि गणेश जी की घर की तरफ न हो। गणेश जी का मुख हमेशा अंदर की तरफ हो। वहीं यदि दो प्रतिमा हैं तो एक का मुख बाहर और एक का मुख भीतर की ओर रखा जा सकता है।

Ganesha Stotram: बुधवार के दिन जरूर करें गणेश स्त्रोत का पाठ, दूर होंगे सभी संकट 
 

4 of 6
घर में भूलकर भी न रखें भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी - फोटो : iStock
घर के लिविंग रूम में भूलकर भी गणेश जी की प्रतिमा या तस्वीर न लगाएं। साथ ही कभी सीढ़ियों के नीचे वाले स्थान पर भी गणपति जी की प्रतिमा नहीं रखनी चाहिए।

Mussoorie Trip: वादियों की आगोश में 'क्वीन ऑफ हिल्स', प्राकृतिक सौंदर्य ऐसा जैसे धरती पर उतर आई हो जन्नत 

 
विज्ञापन

5 of 6
घर में भूलकर भी न रखें भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी - फोटो : iStock
यदि आपके घर में गणेश जी की मूर्ति या प्रतिमा है तो प्रतिदिन धूप-दीप अवश्य दिखाना चाहिए। इससे घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है और गणेश जी के आशीर्वाद से जीवन में सुख और समृद्धि आती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घर में भूलकर भी न रखें भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी - फोटो : iStock
यदि आप घर में भगवान गणेश दो से अधिक प्रतिमाएं लगा रहे हैं तो ध्यान रखें कि एक ही स्थान पर न रखें। घर के अलग-अलग हिस्सों पर भगवान गणेश की प्रतिमा लगा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें