शुक्रवार 8 नवंबर को तुलसी पूजन किया जाएगा। हिंदू धर्म में तुलसी पूजन का विशेष महत्व होता है। मुख्य रूप से हिन्दू परिवार के घर के आंगन में तुलसी माता का पौधा जरूर लगा होता है। घरों में भगवान की पूजा के अलावा हर दिन तुलसी पूजा का भी विशेष महत्व होता है। विशेष रूप से कार्तिक माह की देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह का उत्सव मनाया जाता है। 8 नवंबर को देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी पूजन के बाद तुलसी विवाह होगा। 4 महीने की निद्रा के बाद भगवान विष्णु कार्तिक माह की एकादशी के दिन जागते हैं, जिसके बाद सभी देवी और देवता खुशी में देव दिवाली मनाते है। इसी दिन भगवान विष्णु की सबसे प्रिय तुलसी माता का विवाह भी भगवान शालीग्राम से होता है। धार्मिक शास्त्रों में इस दिन तुलसी जी का पूजन शुभ माना गया है। अगली स्लाइड्स में जानते है शास्त्रों के अनुसार तुलसी पूजन पर क्या करना चाहिए...