फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर महीने के तीसरे हफ्ते के प्रमुख व्रत और त्योहार

Tue, 17 Dec 2019 01:53 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वर्तमान सप्ताह का शुभारंभ मार्गशीर्ष कृष्णा पक्ष की पंचमी तिथि के साथ हो गया है
वर्तमान सप्ताह का शुभारंभ मार्गशीर्ष कृष्णा पक्ष की पंचमी तिथि के साथ हो गया है। दिसंबर महीने का यह सप्ताह व्रत एवं त्योहारों के लिए खास है। सप्ताह की शुरुआत में कालाष्टमी व्रत है तो वहीं इसका अंत साल की अंतिम एकादशी सफला एकादशी के साथ हो रहा है। आइए इस सप्ताह के व्रत एवं त्योहारों पर डालते हैं एक नजर....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कालाष्टमी के दिन कालभैरव की पूजा का विशेष महत्व है - फोटो : amar ujala
19 दिसंबर- कालाष्टमी
कालाष्टमी के दिन भगवान शिव का विग्रह रूप माने जाने वाले कालभैरव की पूजा का विशेष महत्व है। उन्हें शिव का पांचवा अवतार माना गया है। इनके दो रूप है पहला बटुक भैरव जो भक्तों को अभय देने वाले सौम्य रूप में प्रसिद्ध है तो वहीं काल भैरव अपराधिक प्रवृतियों पर नियंत्रण करने वाले भयंकर दंडनायक है।

भगवान भैरव के भक्तों का अनिष्ट करने वालों को तीनों लोकों में कोई शरण नहीं दे सकता। काल भी इनसे भयभीत रहता है इसलिए इन्हें काल भैरव एवं हाथ में त्रिशूल, तलवार और डंडा होने के कारण इन्हें दंडपाणि भी कहा जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
पौष दशमी के दिन जैन मंदिरों में मेलों का आयोजन किया जाता है - फोटो : अमर उजाला
21 दिसंबर- पौषी दशमी
पौष दशमी के शुभ दिन भगवन पार्श्वनाथ जी का जन्म अश्वसेन जी और माता वामा देवी के घर में हुआ था। भारत सहित दुनिया भर के जैन मंदिरों में पौष दशमी मनाई जाती है। इस दिन मेलों का आयोजन भी किया जाता है।

4 of 5
पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को सफला एकादशी कहा जाता है
22 दिसंबर- सफला एकादशी व्रत, उत्तरायण प्रारंभ
पौष माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को सफला एकादशी कहा जाता है। सफला एकादशी व्रत इस वर्ष 22 दिसंबर को है। भगवान विष्णु ने जनकल्याण के लिए अपने शरीर से पुरुषोत्तम मास की एकादशियों सहित कुल 26  एकादशियों को उत्पन्न  किया। गीता में भी परमेश्वर श्री कृष्ण ने इस तिथि को अपने ही  समान बलशाली बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उत्तरायण सूर्य की एक दशा है
उत्तरायण प्रारंभ
उत्तरायण सूर्य की एक दशा है। उत्तरायण के शुरू होने से धीरे- धीरे दिन लंबे और रातें छोटी होने लगती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें