हर समय ग्रह नक्षत्र बदलते हैं, जिनका असर हमारी जिंदगी पर होता है। प्रेम भी हमारी इस जिंदगी का अहम हिस्सा है। कोई अनजान अपना बन जाता है। इस प्रेम की एक अलग ही दुनिया है। ग्रह नक्षत्रों का बदलाव प्रेमी जीवन को भी प्रभावित करता है। कभी उम्मीद से ज्यादा प्यार मिलता है तो कभी साथी के साथ अनबन रहती है। जानिए दिसंबर माह का ये सप्ताह आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
मेष राशिः कई प्रोग्राम कैंसिल करने पड़ सकते हैं
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : aries sign
आपके प्रेम संबंधों के नजरिए से यह सप्ताह आपको मिश्रित फल प्रदान करने वाला रह सकता है। इस सप्ताह के आरंभ में अपने प्रेमी से कई तरह के वादे कर रखे होंगे, जिन्हें शायद आपको अचानक से कैंसिल करना पड़ सकता है। आपका प्रेमी निर्धारित प्रोग्राम कैंसिंल ना करने का प्रयास करेगा और आपको उसकी जिद के सामने झुकना भी पड़ सकता है, लेकिन जो काम आप पीछे छोड़ कर आए हैं उसकी ओर भी आपका ध्यान बराबर बना रहेगा जिससे आप पूरा मजा नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन
वृष राशिः मनमुटाव से हो सकती है सप्ताह की शुरुआत
3 of 13
वृष राशि
- फोटो : taurus sign
इस सप्ताह को आपके प्रेम संबंधों के लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता है। सप्ताह के आरंभ में आपका अहं आपके प्रेम संबधों के आडे़ आ सकता है। आप चाहेंगे कि आपका प्रेमी ही हर बात की शुरुआत में पहल करें। आप प्रेमी की तारीफ में भी शब्दों की कंजूसी कर सकते हैं। काम यदि सराहनीय है तब दबे शब्दों में ही सही, प्रशंसा तो कीजिए। सप्ताह का आरंभ मनमुटाव से हो सकता है, लेकिन मध्य भाग में परिस्थिति में कुछ बदलाव होने की उम्मीद हो सकती है। अगर बदलाव हुआ भी तो क्षण भर के लिए ही कहा जा सकता है क्योंकि अंतिम भाग फिर परेशानियों वाला सिद्ध हो सकता है।
मिथुन राशिः प्रेमी को सरप्राइज देने का प्लान कर सकते हैं
4 of 13
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
रोमांस करने के बहुत से सपने आप देखते रहते हैं और ख्यालों की दुनिया में कहां से कहां पहुंच भी जाते हैं, लेकिन जब हकीकत की बात आती है तब आपके बहुत से विचार हवा हो जाते हैं। जो काम वास्तव में हो सकता है उसी का प्लान आप करें। अपने प्यार को सरप्राइज देने का प्लान बनाकर आप यह सप्ताह रोमांटिक बना सकते हैं। सप्ताहांत में आपके सामने कोई आपकी तस्वीर दिखाने का प्रयास कर सकता है। यह आपको कतई पसंद नहीं आएगा, क्योंकि आपकी कमियों की ओर कोई इशारा करे, यह आपको सहन नही है।
विज्ञापन
कर्क राशिः एक दूसरे को समझने का मिलेगा मौका
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : cancer sign
आप जिसे पसंद करते हैं और चाहते हैं, उसके साथ आपके भावनात्मक संबंध और अधिक गहरे होने की संभावना बन रही है। आपकी बातचीत किसी गहन विषय से आरंभ हो सकती है। जो बाद में दिलचस्पी में बदल सकती है और इस सप्ताह का आरंभ में आप वही कीजिए जो आपके अन्य मित्र करते हैं। प्रेम संबंध बढ़ाने के लिए आप इस तरह के काम कर सकते हैं जैसे साथ घूमना-फिरना, थोड़ी मस्ती और बहुत सारी बातें। इससे आप दोनों को एक-दूसरे को समझने का बेहतर मौका मिलेगा।
विज्ञापन
सिंह राशिः व्यस्तता के चलते प्रेमी को समय नहीं दे पाएंगे
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : leo sign
आप प्रेमी के साथ डेट पर जाना चाहते हैं और किसी को भनक भी लगने देना चाहते। तब सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप अपने अन्य मित्रों को भी साथ ले लें। इससे आप दोनों की झिझक भी दूर होगी और आपको एक-दूसरे का साथ भी मिलेगा। मौका मिलते ही आप अपने मन की बात बात ही बात में कह सकते हैं। सप्ताह के मध्य भाग में आप अपने घर के कामों में व्यस्त रह सकते हैं, जिससे प्रेमी की ओर ध्यान कम ही दे पाएंगे।
विज्ञापन
कन्या राशिः किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचें
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : virgo sign
प्रेम संबंधों को सुचारु रुप से चलाने के लिए कभी-कभी झूठ का सहारा लेना पड़े तो ले लेना चाहिए, लेकिन इससे बस किसी की भावनाओं को आघात नहीं पहुंचना चाहिए। सप्ताह का पहला भाग आप घर के किसी समारोह में व्यस्त रह सकते हैं और दूसरे भाग में आपको मौज-मस्ती का मौका मिलेगा जिसका पूरा लाभ उठाएंगे।
तुला राशिः आपके बीच चल रहे तनाव को सुलझाने का प्रयास करेें
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : libra sign
आप अपने प्रेमी के साथ यदि डेट पर जा रहे हैं तब यह सुनिश्चित कर लें कि आप पूरी तरह से उसके प्रति समर्पित है। आप दोनों के मध्य किसी तरह की कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए। यदि कुछ मुद्दे हैं तब आप उन्हें आपस में अभी सुलझाने का प्रयास करें, इससे पहले कि कुछ देर हो जाए। सप्ताह के आरंभ में आप प्रेमी और अपने संबंधों को लेकर दुविधा में फंसे रह सकते हैं। दूसरे भाग में स्थिति में कुछ सुधार होगा और आप भी चैन की सांस लेंगे।
वृश्चिक राशिः संबंधों में परेशानियां आने की संभावना
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : scorpio sign
आपके रिलेशनशिप में अभी कुछ परेशानियां आने की संभावना बन रही है। इसका कारण आप दोनों के आपसी मतभेद ही होंगे। आप अपनी जिद को छोड़कर सुलह करने का प्रयास करें, जो समय बीत गया वह फिर वापस नहीं आएगा। सुनहरे समय को हाथ से निकलने देना आपकी अक्लमंदी नहीं कहलाएगी। आपके कुछेक मित्र आपका समझौता कराने का प्रयास भी करेंगे, लेकिन आपको अपने संबंधों में इस सप्ताह कमी का अहसास ही रहेगा।
धनु राशिः आमने-सामने बात करें
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : sagittarius sign
आप शब्दों के द्वारा अपने मन की बात कहने में झिझकते हैं तब आप उन्हें मैसेज के द्वारा या मेल के द्वारा कह सकते हैं, लेकिन यदि आप प्रत्यक्ष रुप से कुछ कहते हैं तब उसकी बात ही कुछ ओर होती है क्योंकि उसमें आपकी भावनाएं और चेहरे का रंग भी दिखाई देता है जो सामने वाले व्यक्ति पर अधिक प्रभाव डालता है। सामने बात करने से उसके भी मन के भावों का पता चलता है और कुछ बात ऐसी जो आपको लगता है कि सही नहीं है, उसे भी आप जांच सकते हैं। सामने बात करने से आपको एक-दूसरे की कमियों का पता भी चलेगा।
मकर राशिः भौतिक संसार को भूलकर अपने प्रेमी के बारे में सोचें
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : capricorn sign
सप्ताह को किस तरह से रोमांचक बनाना है, इसकी तैयारी आप पहले ही कर के रखें ताकी सप्ताह फ़ालतू की बातों में नष्ट ना हो। आप मौज मस्ती का प्लान करें कि कैसे और कब क्या करना है। आप कुछ समय के लिए भौतिक संसार को भूलकर केवल अपने और प्रेमी के बारे में सोंचे। इससे पूरे सप्ताह की आपकी मानसिक थकान को आराम मिलेगा और आप फ़िर से नई ताजगी का अनुभव करेंगे।
कुंभ राशिः अपने संबंधों में नयापन लाने की कोशिश करें
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : aquarius sign
प्रेम संबंधों में घूमना-फिरना, शाॅपिंग करना या फिल्म देखना अब कोई खास बात नहीं रह गई है। यह सब होते-होते आपको कुछ नयापन भी महसूस नहीं होगा। आप इनके अब बहुत ज्यादा आदी हो चुके हैं। समय आ गया है कि आपको अपने संबंधों में कुछ नयापन और रचनात्मकता लानी होगी। आप इस सप्ताह को यादगार बनाने का प्रयास करें जिससे आपको परस्पर एक-दूसरे का साथ अच्छा लगे।
जिनके रिश्तों में दूरियां आ गई हैं या जिनके संबंध टूट चुके हैं वह पुराने प्यार को याद करने की बजाय उसे जितना जल्दी भुला दें तो अच्छा रहेगा अन्यथा आप मानसिक रुप से कमजोर से कमजोर होते जाएंगे। जो समय बीत गया है वो कभी हाथ नहीं आ सकता है। आप आगे आने वाले समय के बारे में सोचें ना कि पीछे मुड़कर उसके आने का इंतजार करें।