फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wednesday Born Personality: गणेश जी की विशेष कृपा पाते हैं बुधवार को जन्मे लोग, जीवन में खूब करते हैं तरक्की

Wed, 18 May 2022 11:48 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
गणेश जी की विशेष कृपा पाते हैं बुधवार को जन्मे लोग - फोटो : Self
Wednesday Born Personality: हिंदू धर्म में प्रत्येक दिन का अपना एक अलग महत्व होता है। सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। इसके अलावा सप्ताह के प्रत्येक दिन का व्यक्ति के जन्म से भी गहरा संबंध होता है। ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति जिस दिन जन्म लेता है उसके आधार पर उसके स्वभाव के बारे में बताया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र में कुछ खास तारीखों और सप्ताह के दिनों में जन्मे लोगों की अलग-अलग खूबियां और विशेषताएं भी बताई गई हैं। ज्योतिष शास्त्र की माने तो हमारे जन्म का दिन हमारे जीवन पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभाव डालता है। इसी प्रकार बुधवार के दिन जिन लोगों का जन्म होता है, उनमें कुछ विशेष प्रकार की खूबियां और कमियां पाई जाती हैं। इसी कड़ी में आज हम जानेंगे कि बुधवार के दिन जन्म लेने वाले जातकों का स्वभाव कैसा होता है और ऐसे लोगों में क्या विशेषताएं होती हैं। तो चलिए शुरू करते हैं...  
विज्ञापन

2 of 7
गणेश जी की विशेष कृपा पाते हैं बुधवार को जन्मे लोग - फोटो : iStock
बुधवार को जन्मे लोगों का भविष्य
धार्मिक मान्यता के अनुसार, बुधवार का दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश का होता है। ज्योतिषियों की मानें तो इस दिन जन्मे लोग धर्म कर्म में ध्यान लगाने वाले होते हैं। साथ ही इस दिन जन्म लेने वाले लोग स्वभाव से बेहद बुद्धिमान, शांतिप्रिय और सभ्य होते हैं। कहा जाता है कि इनमें छल कपट बिल्कुल भी नहीं होता है।
 
विज्ञापन

3 of 7
गणेश जी की विशेष कृपा पाते हैं बुधवार को जन्मे लोग - फोटो : iStock
प्यार के मामले में होते हैं भाग्यशाली
बुधवार के दिन जन्मे लोग प्यार के मामले में काफी लकी होते हैं। इनका स्वभाव काफी अच्छा होता है। यही वजह है कि हर कोई इनके करीब आना पसंद करता है। ये एक साथ कई लोगों से प्यार कर बैठते हैं, लेकिन जिससे सच्चा प्यार करते हैं उसे कभी धोखा नहीं देते हैं। वहीं जब बात शादी की होती है तो ये लोग एक समझदार जीवनसाथी चुनते हैं।

4 of 7
गणेश जी की विशेष कृपा पाते हैं बुधवार को जन्मे लोग - फोटो : iStock
बुद्धिमान और शांत होते हैं
बुधवार के दिन जन्मे लोग बुद्धिमान और स्वभाव से शांत होते हैं। साथ ही समाज में काफी सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभाते हैं और लोगों के सुख-दुख में साथ रहते हैं। लोगों की हर संभव मदद करते हैं। इनके अच्छे स्वभाव की वजह से लोग इन्हें अपना सबसे करीबी समझने लगते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
गणेश जी की विशेष कृपा पाते हैं बुधवार को जन्मे लोग - फोटो : Istock
परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेते हैं
इस दिन जन्मे लोग परिस्थितियों के अनुसार अपने आप को हर परिस्थिति में ढाल लेने की कला में माहिर होते हैं। इस कला के कारण इन्हें आगे बढ़ने के लिए ज्यादा मेहनत की आवश्यकता नहीं होती है।
विज्ञापन

6 of 7
गणेश जी की विशेष कृपा पाते हैं बुधवार को जन्मे लोग - फोटो : Istock
हर क्षेत्र में माहिर  
ज्योतिष के अनुसार, बुधवार के दिन जन्मे लोग हर क्षेत्र में निपुण होते हैं और अपने कार्य से लोगों का दिल जीत लेते हैं, लेकिन ज्यादा समय तक ये किसी कार्यक्षेत्र में टिक नहीं पाते। दूसरों की पीठ पीछे बुराई और अपने फायदे की सोच इन्हें कभी कभी नीचे गिरा देती है और लोग इन्हें दोहरे चरित्र का समझकर इनका साथ छोड़ देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गणेश जी की विशेष कृपा पाते हैं बुधवार को जन्मे लोग - फोटो : Istock
महिलाएं होती हैं भावुक
इस दिन जन्म लेने वाली स्त्रियां काफी भावुक होती हैं। छोटी-छोटी बातों पर ये रूठ जाया करती हैं। इनकी यही आदत लड़कों को बेहद पसंद होती है। साथ ही प्यार के मामले में ये बेहद समझदार होती हैं और बहुत सोच समझकर रिश्तों को बनाती हैं। लोगों को अपनी बात मनवाने और सही समय पर झूठ बोलकर अपनी बात मनवाने की इनमें एक अद्भुत कला होती है जो इनके आगे बढ़ने में सहायक होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें