फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinayaka Chaturthi 2021: विनायक चतुर्थी आज, सुख-समृद्धि के लिए करें ये उपाय

Tue, 13 Jul 2021 12:55 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आषाढ़ विनायक चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
आषाढ़ माह की विनायक चतुर्थी आज है। आज विनायक चतुर्थी पर दो शुभ योग बने हैं। पहला रवि योग है और दूसरा सिद्धि योग है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि 13 जुलाई को सुबह 8 बजकर 24 मिनट से प्रारंभ हो चुकी है जो 14 जुलाई की सुबह 8 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। विनायक चतुर्थी के दिन गणपति महाराज की विधि-विधान से पूजा की जाती है। प्रत्येक माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी का व्रत किया जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से जातकों के समस्त प्रकार के विघ्न, संकट मिट जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, गणेश भगवान सभी देवताओं से पहले पूजे जाते हैं। हर-पूजा पाठ का प्रारंभ उन्हीं के आवाह्न के साथ होता है। गणपति महाराज शुभता, बुद्धि, सुख-समृद्धि के देवता माना जाता है। जहां भगवान गणेश का वास होता है वहां पर रिद्धि सिद्धि और शुभ लाभ भी विराजते हैं। इनकी पूजा से आरंभ किए गए किसी कार्य में बाधा नहीं आती है इसलिए गणेश भगवान को विघ्नहर्ता कहा जाता है। विनायक चतुर्थी के दिन भगवान गणेश का विधि-विधान के साथ पूजन करने से घर में सौभाग्य और सुख, समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 
विज्ञापन

2 of 6
विनायक चतुर्थी के उपाय - फोटो : Pixabay
विनायक चतुर्थी पर आम, पीपल, नीम के बने गणेश जी की मूर्ति घर के मुख्य दरवाजे पर लगाएं। इससे घर में सकारात्मक उर्जा आती है जो धन और सुख में वृद्धि कारक मानी जाती है। इसके साथ ही गणेश महाराज परिजनों का बौद्धिक विकास भी करते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
विनायक चतुर्थी के उपाय - फोटो : Pixabay
विनायक चतुर्थी पर गाय के गोबर से बनी गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर उसकी पूजा करें। इस उपाय से घर का वातावरण शुद्ध शांत रहता है। घर में परिजनों के स्वास्थ्य के लिए भी इनकी पूजा करना लाभदायक होता है।

4 of 6
विनायक चतुर्थी के उपाय - फोटो : अमर उजाला
विनायक चतुर्थी पर श्वेतार्क गणेश की मूर्ति की पूजा करें। गणपति महाराज जी की यह मूर्ति धन और सुख वृद्धि कारक मानी गई है। गणेश जी की आराधना करने से कुंडली में बुध ग्रह भी मजबूत होता है और जातकों को इसके अनेकों लाभ मिलते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
विनायक चतुर्थी के उपाय - फोटो : Pixabay
विनायक चतुर्थी पर क्रिस्टल से निर्मित गणेश जी की प्रतिमा की आराधना करें। वास्तु के अनुसार, क्रिस्टल से निर्मित गणेश जी की मूर्ति को वास्तुदोष दूर करने में बहुत ही कारगर माना गया है। गणेश जी के साथ क्रिस्टल की लक्ष्मी की पूजा धन और सौभाग्य वृद्धिकारक मानी जाती हैं। घर में आर्थिक संकट नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विनायक चतुर्थी के उपाय - फोटो : Pixabay
विनायक चतुर्थी के दिन हल्दी से गणेश जी की मूर्ति बनाकर रखें। गणेश जी की यह मूर्ति बहुत ही शुभ और सुखदायक मानी जाती है। इससे घर में खुशियों का आगमन होता है। घर में परिजनों के बीच भाईचारा और प्रेम बढ़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें