फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinayak Chaturthi 2021 Date: इस दिन है विनायक चतुर्थी जानिए तिथि महत्व और पूरी पूजा विधि

Fri, 15 Jan 2021 06:12 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विनायक चतुर्थी
हर माह में दो चतुर्थी तिथि आती हैं। अमावस्या के बाद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस बार विनायक चतुर्थी 16 जनवरी 2021 दिन शनिवार यानि कल पड़ रही है। विनायक चतुर्थी पर विघ्नविनाशक भगवान श्री गणेश का पूजन किया जाता है। भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए यह तिथि बहुत महत्वपूर्ण होती है। इस दिन भगवान गणेश का पूजन और व्रत करने से आपके और पूरे परिवार पर उनकी कृपा बनी रहती है। गणपति भगवान की कृपा से सभी दुख दूर होते हैं। तो चलिए जानते हैं विनायक चतुर्थी का महत्व तिथि और व्रत पूजा विधि...
विज्ञापन

2 of 4
विनायक चतुर्थी
विनायक चतुर्थी का महत्व 
चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को अत्यंत प्रिय है। मान्यता है कि चतुर्थी पर सच्चे मन और श्रद्धा के साथ जो भी भक्त व्रत और पूजन करता है, भगवान गणेश उसकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। गणेश जी बुद्धि और शुभता के देवता हैं। इनकी कृपा से व्यक्ति की बुद्धि तेज होती है और आपके सभी कार्य बिना किसी विघ्न, बाधा के पूर्ण हो जाते हैं। आपके घर में शुभता बनी रहती है। 
विज्ञापन

3 of 4
गणेश जी
विनायक चतुर्थी पूजन विधि 
  • चतुर्थी तिथि को प्रातः जल्दी उठकर अपने घर की साफ-सफाई करें और स्नानादि करने के पश्चात भगवान के प्रणाम करें।
  • उसके बाद गणेश जी को स्वच्छ वस्त्र धारण करवाएं। पूजाघर में  दीप प्रज्वलित करें।
  • इसके बाद गणेश जी को सिंदूर का तिलक लगाएं।
  • गणेश जी को तिलक करने के बाद स्वयं के माथे पर भी तिलक धारण करें।
  • गणपति भगवान को  दूर्वा बहुत प्रिय है इसलिए उन्हें दूर्वा की गांठे अर्पित करें।
  • गणेश जी का धूप, दीप, पुष्प आदि चीजों से विधि-विधान के साथ पूजन करें।
  • बप्पा को मोदक बहुत प्रिय हैं इसलिए उन्हें मोदक या लड्डू का भोग अर्पित करें।
  • पूजा के बाद गणेश जी की आरती करें।
  • विधिवत् पूजा संपन्न हो जाने के बाद सभी में प्रसाद वितरित करें।
भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए ''ॐ गं गणपतयै नम:'' मंत्र का कम से कम एक माला जाप करें। 
 
विज्ञापन

4 of 4
गणेशजी
चतुर्थी तिथि समय
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ - 16 जनवरी 2021 सुबह 07 बजकर 45 मिनट से 
चतुर्थी तिथि समाप्त - 17 जनवरी 2021 सुबह 08 बजकर 08 मिनट तक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें