Vinayak Chaturthi 2022: पंचांग के अनुसार, प्रत्येक माह दो चतुर्थी पड़ती है। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। प्रत्येक माह पड़ने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहते हैं, जबकि शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहा जाता है। चैत्र माह की विनायक चतुर्थी 05 अप्रैल दिन मंगलवार को पड़ रही है। इस बार की विनायक चतुर्थी बेहद खास है, क्योंकि इस बार ये नवरात्री के मध्य में पड़ रही है। चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को अत्यंत प्रिय है। इस दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है। गणेश जी का स्थान सभी देवी-देवताओं में सर्वोपरि है। गणेश जी को सभी संकटों को दूर करने वाला और विघ्नहर्ता माना जाता है। जो भी जातक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना नियमित रूप से करते हैं, उनके घर में सुख और समृद्धि बढ़ती है। तो आइए जानते हैं कि चैत्र मास की विनायक चतुर्थी की तिथि और पूजा मुहूर्त के बारे में...