फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदुर नीति: बहुत भाग्यशाली होते हैं वे लोग, जिनके पास होती हैं ये छः चीजें

Tue, 09 Feb 2021 11:46 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Vidur Neeti
महात्मा विदुर को बहुत दूरदर्शी और महान ज्ञाता थे। उन्होंने महाभारत में एक महान दार्शनिक और महत्वपूर्ण पात्र थे। वे पांडवो और कौरवों के काका थे, परंतु उन्होंने किसी की भी ओर से युद्ध में भाग नहीं लिया था। उनका स्वाभाव अत्यंत सरल और शांत था। इसी कारण वे भगवान कृष्ण के भी प्रिय थे। महात्मा विदुर की नीतियां मनुष्य के जीवन में बहुत महत्ता रखती हैं। विदुर जी ने अपनी नीतियों में ऐसी छः चीजों के बारे में उल्लेख किया है जो अगर किसी के पास हो तो वह बहुत ही भाग्यशाली होता है। ऐसे व्यक्ति का जीवन सुखों से परिपूर्ण रहता है। जानते हैं कौन सी हैं वे छः चीजें।
विज्ञापन

2 of 6
vidur - फोटो : Social Media
मधुर वाणी
विदुर नीति कहती है कि जो लोग मधुर वाणी बोलते हैं, उन पर हमेशा मां सरस्वती की कृपा बनी रहती है। मधुर वाणी बोलने वाले को जीवन में प्रेम और सम्मान दोनों प्राप्त होते हैं। ऐसे लोगों पर देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है, ये लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
vidur niti - फोटो : pinterest
आज्ञाकारी संतान
एक अच्छी और संस्कारी संतान से माता-पिता का जीवन सफल हो जाता है। ऐसी संतान माता-पिता के साथ पूरे कुल का नाम रोशन करती है। विदुर कहते हैं कि जिनकी संतान आज्ञाकारी और संस्कारी होती है वे लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं।

4 of 6
vidur - फोटो : self
स्वस्थ शरीर
महात्मा विदुर कहते हैं कि जिसका स्वास्थ्य सही है, वह व्यक्ति सुखी और धनवान होता है। रोगी व्यक्ति क्षीण शक्ति के कारण कोई कार्य सही प्रकार से नहीं कर पाता है। जिसके कारण वह धनोपार्जन भी नहीं कर सकता। वहीं जब स्वास्थय सही होगा तो व्यक्ति एक धनवान और सुखी जीवन व्यतीत कर सकता है। कहा भी गया है कि पहला सुख निरोगी काया...
विज्ञापन

5 of 6
VIDHURA - फोटो : SELF
ज्ञान
विदुर नीति के अनुसार ज्ञान एक ऐसा धन है कि जिसे कोई चुरा नहीं सकता है। ज्ञान ही संकट से समय व्यक्ति की रक्षा करता है अर्थात् विपत्ति से निकलने में सहायता करता है। इसलिए जिसके पास ज्ञान है, वह बहुत भाग्यशाली होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विदुर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
अच्छे आचरण की स्त्री
महात्मा विदुर के अनुसार वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होती है जिसके साथ एक अच्छे आचरण वाली स्त्री होती है। अच्छे आचरण की स्त्री घर को स्वर्ग बना देती है। ऐसे व्यक्ति का पूरा जीवन सुखमय रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें