फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vat Savitri Vrat 2022: इस दिन सुहागिनें रखेंगी वट सावित्री व्रत, आज ही तैयार कर लें पूजा सामाग्री की पूरी लिस्ट

Thu, 19 May 2022 07:15 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
वट सावित्री व्रत की पूजा सामग्री - फोटो : amar ujala
Vat Savitri Vrat 2022: इस साल वट सावित्री व्रत 30 मई 2022 दिन सोमवार को रखा जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल ये व्रत  ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि के दिन रखा जाता है। वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी और वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की विधि-विधान से पूजा करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वट सावित्री व्रत का महत्व करवा चौथ के व्रत जितना होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं व्रत रखती हैं। मान्यता है कि वट वृक्ष की पूजा लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य देने के साथ ही हर तरह के कलह और संतापों का नाश करने वाली होती है। कहा जाता है कि इसी दिन सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस ले आई थीं। तभी से महिलाएं सावित्री के समान अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए इस व्रत को करती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
वट सावित्री व्रत की पूजा सामग्री - फोटो : iStock
वट सावित्री व्रत के दिन महिलाएं प्रातः उठकर स्नान आदि करके सोलह शृंगार करती हैं। पूजा का सामान तैयार करके बरगद के पेड़ के नीचे बैठ कर पूजा करती हैं और कथा सुनती हैं। बरगद के पेड़ को जल अर्पित करती हैं और रोली या चंदन का टीका लगाती हैं। इस दिन विधिवत पूजा करने से महिलाओं अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है। इस दिन पूजा की थाली का विशेष महत्व है। 30 मई को महिलाएं वट सावित्री व्रत का व्रत रखेंगी। ऐसे में आज ही पूजा की पूरी लिस्ट तैयार कर लेना चाहिए। चलिए जानते हैं वट सावित्री व्रत के पूजा में इस्तेमाल होने वाली चीजों के बारे में...  
विज्ञापन

3 of 6
वट सावित्री व्रत की पूजा सामग्री - फोटो : amar ujala
वट सावित्री व्रत की पूजा सामग्री 
सावित्री और सत्यवान की मूर्ति, बांस का पंखा, कच्चा सूत, लाल रंग का कलावा, बरगद का फल, धूप,  मिट्टी का दीपक, फल, फूल, बतासा, रोली, सवा मीटर का कपड़ा, इत्र, पान, सुपारी, नारियल, सिंदूर, अक्षत, सुहाग का सामान, घर से बनी पुड़िया, भीगा हुआ चना, मिठाई, घर में बना हुआ व्यंजन, जल से भरा हुआ कलश, मूंगफली के दाने, मखाने। 

4 of 6
वट सावित्री व्रत की पूजा सामग्री - फोटो : amar ujala
वट सावित्री पूजा विधि
इस दिन महिलाएं प्रातः जल्दी उठकर स्नानादि करके लाल या पीले रंग के वस्त्र धारण करें और श्रृंगार करके तैयार हो जाएं। साथ ही सभी पूजन सामग्री को एक स्थान पर एकत्रित कर लें और थाली सजा लें।
विज्ञापन

5 of 6
वट सावित्री व्रत की पूजा सामग्री - फोटो : iStock
किसी वट वृक्ष के नीचे सावित्री और सत्यवान की प्रतिमा स्थापित करें। फिर बरगद के वृक्ष की जड़ में जल अर्पित करें और पुष्प, अक्षत, फूल, भीगा चना, गुड़ व मिठाई चढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वट सावित्री व्रत की पूजा सामग्री - फोटो : iStock
फिर वट के वृक्ष पर सूत लपेटते हुए सात बार परिक्रमा करें और अंत में प्रणाम करके परिक्रमा पूर्ण करें। अब हाथ में चने लेकर वट सावित्री की कथा पढ़ें या सुनें। इसके बाद पूजा संपन्न होने पर ब्राह्मणों को फल और वस्त्रों करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें