हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का खास महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र में भी प्रतिदिन पूजा-पाठ करना बहुत शुभ माना जाता है। प्रतिदिन घर में धूप दीप जलाने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है जिससे घर में सुख- शांति का वास होता है। यही कारण है कि घर में मंदिर एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान माना गया है। वास्तु में पूजा के स्थान को लेकर महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं, जिसके अनुसार पूजा घर में कुछ चीजें अवश्य रखना चाहिए। इन चीजों को पूजा के स्थान पर रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। जिससे आपके घर में पैसों की तंगी नहीं होती है। जानिए कौन सी हैं वे चीजें।