फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu tips: घर में भूलकर भी न रखें भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति, वरना झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी

Thu, 16 Jun 2022 10:10 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
घर में भूलकर भी न रखें भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति - फोटो : istock
Vastu tips: हिंदू धर्म में भगवान गणेश को सभी देवों में प्रथम पूजनीय माना जाता है। इसलिए किसी भी मांगलिक और शुभ कार्य की शुरुआत से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। भगवान गणेश की पूजी करने से सभी विघ्न और बाधाएं समाप्त हो जाती हैं। धार्मिक मान्यता है कि जहां भगवान गणेश का वास होता है, वहां पर रिद्धि, सिद्धि, शुभ और लाभ का वास भी होता है। वास्तु के अनुसार भी घर में भगवान गणेश की प्रतिमा रखना बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, भगवान गणेश की प्रतिमा रखने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है, लेकिन गणेश जी की मूर्ति रखने के संबंध में भी कुछ नियम बताए गए हैं। वास्तु के अनुसार, गणेश जी की प्रतिमा घर में रखते समय यदि कुछ बातों को ध्यान में न रखा जाए तो आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं कि गणेश जी की मूर्ति या प्रतिमा घर में रखते समय किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए.... 
विज्ञापन

2 of 7
घर में भूलकर भी न रखें भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति - फोटो : istock
भगवान गणेश की प्रतिमा रखते समय इन बातों का रखें ध्यान
वास्तु के अनुसार, यदि घर में भगवान गणेश की दो से अधिक प्रतिमाएं रखते हैं तो उन्हें एक ही स्थान पर न रखें।
विज्ञापन

3 of 7
घर में भूलकर भी न रखें भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति - फोटो : istock
वास्तु शास्त्र के अनुसार, भगवान गणेश की ऐसी प्रतिमा नहीं लानी चाहिए जिसमें उनकी सूंड दांयी तरफ हो, क्योंकि दांयी तरफ की सूंड वाले गणपति जी की पूजा के विशेष नियम होते हैं।

4 of 7
घर में भूलकर भी न रखें भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति - फोटो : iStock
घर के मुख्य द्वार पर गणेश जी की प्रतिमा लगाने से घर में सकारात्मकता आती है, लेकिन ध्यान रखें, प्रतिमा को इस तरह लगाएं कि गणेश जी की पीठ बाहर की तरफ हो।
विज्ञापन

5 of 7
घर में भूलकर भी न रखें भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति - फोटो : iStock
कहा जाता है कि घर के पूजा स्थान में यदि गणपति जी की प्रतिमा रखी है, तो वह ज्यादा बड़ी नहीं होनी चाहिए। घर में हमेशा छोटी प्रतिमा ही रखनी चाहिए।
विज्ञापन

6 of 7
घर में भूलकर भी न रखें भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति - फोटो : iStock
घर के लिविंग रूम में भूलकर भी गणेश जी की प्रतिमा नहीं लगानी चाहिए और साथ ही कभी सीढ़ियों के नीचे वाले स्थान पर भी गणपति जी नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घर में भूलकर भी न रखें भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति - फोटो : iStock
यदि आपके घर में गणेश जी की प्रतिमा है तो, नियमित रूप से धूप-दीप अवश्य दिखाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें