फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैशाख मास आरंभ, भगवान विष्णुजी का आशीर्वाद पाने के लिए करें ये शुभ काम

Wed, 28 Apr 2021 12:43 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
वैशाख माह के बारे में कहा गया है कि जो भी व्यक्ति जरूरतमंद लोगों की सहायता करता है एवं दूसरों की सेवा करता है,उस पर भगवान विष्णु कृपा करते है। 
आज से पावन वैशाख का महीना शुरू हो चुका है। हिंदू पंचाग के अनुसार यह साल का दूसरा महीना है। शास्त्रों के अनुसार इस महीने में किए गए पुण्य कार्यों का फल कई जन्मों तक मिलता है। मान्यता है कि वैशाख मास में इन शुभ कार्यों को करने से आपके जीवन में सुख-सौभाग्य की बरसात होगी। इस माह के बारे में कहा गया है कि जो भी व्यक्ति जरूरतमंद लोगों की सहायता करता है एवं दूसरों की सेवा करता है,उस पर भगवान विष्णु कृपा करते है। 
विज्ञापन

2 of 6
sun - फोटो : Pixabay
सूर्योदय से पूर्व स्नान
इस मास में गंगाजी या अन्य पवित्र नदियों में स्नान करना बहुत पुण्यकारी माना गया है। परन्तु कोरोना महामारी के चलते अभी यह करना संभव नहीं है। परन्तु आप घर में ही सूर्योदय से पूर्व स्न्नान करके पुण्य लाभ उठा सकते हैं। मान्यता है कि विधिवत स्न्नान करने से भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है। यदि आप नदियों में स्नान करने नहीं जा सकते तो आप घर में ही थोड़ा सा गंगाजल नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करें। मान्यता यह भी है कि वैशाख अमावस्या के दिन विधिवत स्नान करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।
विज्ञापन

3 of 6
surya
सूर्य को जल अर्घ्य
शास्त्र कहते हैं कि पूजा, तपस्या, यज्ञ आदि से भी श्री विष्णु को उतनी प्रसन्नता नहीं होती, जितनी कि प्रातः स्नान कर जगत को प्रकाश देने वाले भगवान सूर्य को अर्घ्य देने से होती है। इसलिए पूर्व जन्म और इस जन्म के सभी पापों से मुक्ति और भगवान सूर्य नारायण की कृपा प्राप्त करने के लिए प्रत्येक मनुष्य को नियमित सूर्य मंत्र का उच्चारण करते हुए सूर्य को अर्घ्य अवश्य प्रदान करना चाहिए।
 

4 of 6
peepal
पीपल की पूजा
मान्यता है कि रविवार को छोड़कर नियमित रूप से पीपल की पूजा को बहुत अच्छा माना जाता है अमावस्या के दिन पीपल के वृक्ष में पितरों का वास होता है। इस दिन पीपल और भगवान विष्णु का पूजन किया जाए तो सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। लक्ष्मी जी की कृपा पाने के लिए इस दिन मीठे जल में दूध मिलाकर चढ़ाएं, क्योंकि इस दिन पीपल के पेड़ पर मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। पूजन के बाद पीपल की 11 या 21 बार परिक्रमा करके जीवन में आने वाली सभी समस्याएं खत्म होने के लिए प्रार्थना करें।  
विज्ञापन

5 of 6
दान
दान करना है उत्तम
वैशाख माह में दान का बहुत महत्व बताया गया है। अन्न,जल, दूध, फल, चावल,जूते और छाता दान करने से अक्षय पुण्यों की प्राप्ति होती है। गरीबों, साधु, महात्मा तथा ब्राह्मणों को भोजन करवाना चाहिए और उन्हें जरूरत की वस्तुएं दान करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
god
प्रभु स्मरण करना है श्रेष्ठ
वैशाख मास में नित्यप्रति रामायण या गीता का पाठ करना बहुत अच्छा माना गया है। ऐसा करने से मन को शांति मिलती है एवं भगवान नारायण का आशीर्वाद बना रहता है। घर की एवं मन की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है एवं व्यक्ति का आत्मविश्वास बना रहता है। इस महीने में छायादार वृक्ष जैसे आम,नीम,पीपल,बरगद आदि लगाने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें