अगर घर में लगा है तुलसी का पौधा तो न करें ये गलतियां, सौभाग्य की जगह आता है दुर्भाग्य
- फोटो : Pixabay
तुलसी के पास न रखें ये चीजें
हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है, इसलिए इसके रखरखाव का विशेष ध्यान रखना चाहिए। तुलसी के पौधे के पास हमेशा सफाई रखनी चाहिए। इसके आस-पास जूते-चप्पल, गंदे कपड़े या फिर झाड़ू आदि नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा तुलसी को हमेशा साफ हाथों से ही तोड़ना चाहिए।