मंगलवार में नहीं करने चाहिए ये काम
- फोटो : Adobe Stock
1. बाल और नाखून न काटें
मंगलवार को बाल नहीं कटवाने चाहिए, साथ ही नाखून काटने से भी बचना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि, इस दिन बाल और नाखून कटवाने से मंगल ग्रह कमजोर हो जाता है जिससे अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।
2. न उधार दें और न लें
कहा जाता है की, मंगलवार के दिन उधार से बचना चाहिए। इस दिन न तो किसी से पैसा उधार लेना चाहिए और न ही किसी को उधार देना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को उधार के पैसों को चुकाने और उन्हें वापस लेने में काफी परेशानियां आती हैं।
3. शराब और मांस का सेवन न करें
मंगलवार के दिन शराब, मांस और तामसिक भोजन का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। यह दिन भगवान हनुमान और मंगल ग्रह को समर्पित होता है, जिससे मंगल ग्रह के क्रूर स्वभाव के कारण जीवन में समस्याएं जैसे मंगल दोष, वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकती है। इसलिए हो सके तो आत्म-संयम और शुद्धता बनाए रखते हुए इस दिन का परहेज करना चाहिए।