नमक
- फोटो : Adobestock
नमक
वास्तु शास्त्र में नमक को नकारात्मक ऊर्जा को सोखने वाला तत्व माना गया है और इसका संबंध राहु-केतु से बताया जाता है। रात में नमक का दान या किसी को देना घर में नकारात्मकता बढ़ा सकता है, जिससे पारिवारिक विवाद और आर्थिक रुकावटें उत्पन्न होती हैं।
हल्दी
हल्दी गुरु ग्रह से संबंधित मानी जाती है, जो ज्ञान, समृद्धि और सम्मान का प्रतीक है। शाम या रात के समय हल्दी का दान करने से गुरु ग्रह कमजोर हो सकता है, जिससे व्यक्ति के मान-सम्मान और आर्थिक स्थिति पर असर पड़ता है। खासकर गुरुवार के दिन इस नियम का पालन करना बेहद जरूरी माना गया है।