Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
13 May Ank Jyotish: हर मूलांक का अपना अलग प्रभाव होता है, जो व्यक्ति के दिनभर के फैसलों और परिणामों को प्रभावित करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, आज आपका मूलांक क्या संकेत दे रहा है और दिन आपके लिए कैसा रहेगा। ज्योतिष शास्त्र से अलग अंक शास्त्र खासतौर से अंकों के विज्ञान को कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र और अंक शास्त्र दोनों को देखा जाए तो इसमें एकमात्र समानता ये है कि दोनों का ही प्रयोग व्यक्ति के भविष्य और भूतकाल से जुड़ी चीजों को जानने के लिए किया जाता है। अंक शास्त्र में अंकों के जरिये आपके भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। आज बुधवार, 13 मई 2026 है। तो आज की तारीख , माह और वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाएगा। 13-05-2026 के सभी अंकों का योग होगा 1+3 + 0 + 5 + 2 +0 + 2 + 6 =19 फिर 1 +9 =10=1+0= 1 , यानी आज का भाग्यांक 01 है। मूलांक 1 के स्वामी ग्रह सूर्य है। । मूलांक 1 वाले लोग स्वतंत्र, आत्मविश्वासी, दृढ़ निश्चयी, और जन्मजात लीडर होते हैं। आइए अंकशास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर जो बताएगा कि आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं।
विज्ञापन
2 of 10
13 मई का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक 1
आज परिवार से जुड़ी कुछ परेशानियां आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती हैं, लेकिन धैर्य और समझदारी से हालात संभल जाएंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनी रहेगी। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से सहयोग मिलने के संकेत हैं। शुभ अंक: 22 शुभ रंग: गुलाबी
विज्ञापन
3 of 10
13 मई का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक 2
आज आपका झुकाव सामाजिक और धार्मिक कार्यों की ओर रहेगा। कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ तालमेल बनाकर चलने की जरूरत होगी। छोटी लापरवाही नुकसान करा सकती है, इसलिए सतर्क रहें। प्रेम संबंधों में हल्की-फुल्की नोकझोंक संभव है। शुभ अंक: 8 शुभ रंग: हरा
4 of 10
13 मई का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक 3
आज भावनाओं और गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा, वरना रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में लाभ मिलने की संभावना है और निवेश से फायदा हो सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। शुभ अंक: 5 शुभ रंग: पीला
विज्ञापन
5 of 10
13 मई का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक 4
आज करियर और व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं। अधिकारियों का सहयोग मिलने से रुके हुए काम पूरे होंगे। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। शुभ अंक: 15 शुभ रंग: लाल
विज्ञापन
6 of 10
13 मई का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक 5
आज का दिन आपके लिए सफलता और उपलब्धियों से भरा रहेगा। आर्थिक लाभ होने के प्रबल योग हैं और लंबे समय से सोची गई कोई इच्छा पूरी हो सकती है। रिश्तों में भी खुशियां और रोमांस बना रहेगा। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: काला
विज्ञापन
7 of 10
13 मई का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक 6
आज किसी गलतफहमी के कारण रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है, इसलिए सोच-समझकर बोलें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन निजी जीवन में धैर्य बनाए रखें। शुभ अंक: 9 शुभ रंग: भूरा
8 of 10
13 मई का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक 7
आज रचनात्मक और नए कार्यों में सफलता मिलने के संकेत हैं। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। पुरानी खोई हुई चीज वापस मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में उत्साह बनाए रखने के लिए पार्टनर को समय दें। शुभ अंक: 3 शुभ रंग: सफेद
9 of 10
13 मई का अंक ज्योतिष
- फोटो : amar ujala
अंक 8
आज आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। व्यवसाय और नौकरी में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। निजी जीवन में कोई बड़ा फैसला लेने का समय आ सकता है। शुभ अंक: 7 शुभ रंग: लाल
अंक 9
आज परिवार के साथ संबंधों में थोड़ी खटास महसूस हो सकती है, लेकिन कार्यक्षेत्र में सफलता आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगी। प्रेम जीवन में कोई सुखद सरप्राइज मिलने के संकेत हैं। ऊर्जा और उत्साह पूरे दिन बना रहेगा। शुभ अंक: 18 शुभ रंग: ग्रे
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।