फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 12 May: इन 4 मूलांकों को मिलेगा धन लाभ, नई नौकरी के प्राप्त होंगे अवसर

Tue, 12 May 2026 06:06 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 9
Ank Jyotish 12 May - फोटो : अमर उजाला
अंक 1
आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रह सकता है। आपके लिए समय कुछ बदलाव भी लेकर आ सकता है। इस समय लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति देखने को मिलेगी और मन में कुछ नया करने का उत्साह बना रहेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

2 of 9
Ank Jyotish 12 May - फोटो : amar ujala
अंक 2
आज भावनाओं में थोड़ा उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है, इसलिए किसी भी बात को दिल पर ज्यादा न लें। धन लाभ हो सकता है। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय बाद में परेशानी बढ़ा सकता है। करीबी लोगों का साथ और सलाह मानसिक राहत दे सकती है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

3 of 9
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
अंक 3
आज आपके विचारों और योजनाओं को लोगों की सराहना मिल सकती है। विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा के योग बनेंगे।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला

4 of 9
Ank Jyotish 12 May - फोटो : amar ujala
अंक 4
आज आपको कार्यों में सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन आपकी लगन ही सफलता का कारण बनेगी। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। दिन के अंत तक कोई अच्छी खबर मन को प्रसन्न कर सकती है। पार्टी में भी जा सकते हैँ।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

5 of 9
Ank Jyotish 12 May - फोटो : amar ujala
अंक 5
आज का दिन नई जानकारियां हासिल करने और नए लोगों से जुड़ने के लिए अच्छा साबित हो सकता है। व्यापार और नौकरी दोनों क्षेत्रों में नए अवसर सामने आ सकते हैं। आपकी बातचीत और समझदारी लोगों को प्रभावित कर सकती है। कोई विवाह प्रस्ताव आ सकता है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

6 of 9
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
अंक 6
आज परिवार और रिश्तों को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा और अपनों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ सकती है। नए लोगों से मिलकर मन खुश रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

7 of 9
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
अंक 7
आज आपका मन अध्यात्म और आत्म चिंतन की ओर आकर्षित हो सकता है। अकेले में समय बिताना अच्छा लगेगा और कुछ नई बातें सीखने का अवसर भी मिल सकता है। किसी पुराने अनुभव से आज महत्वपूर्ण सीख मिल सकती है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- आसमानी

8 of 9
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala
अंक 8
आज धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता रहेगी। जल्दबाजी या गुस्से में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आपकी मेहनत भविष्य में अच्छे परिणाम देगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग-काला
विज्ञापन

9 of 9
Ank Jyotish 12 May - फोटो : amar ujala
अंक 9
रुके हुए कार्य पूरे होने के संकेत हैं और किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभकारी साबित हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक खबर मिल सकती है। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- लाल


Mangal Gochar 2026: मंगल का राशि परिवर्तन, जानिए सभी 12 राशियों पर आने वाला दिन कैसा रहेगा
Rashifal 12 May: इन पांच राशियों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है खूब तरक्की और मुनाफा, पढ़ें 12 मई का राशिफल

 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें