deepak
- फोटो : deepak
पूजा की थाली में दीपक कई प्रकार के हो सकते हैं। जैसे- मिट्टी, आटा, तांबा, चांदी, लोहा, पीतल तथा स्वर्ण धातु का। सर्व प्रकार की साधनाओं में मूंग, चावल, गेहूं, उड़द तथा ज्वार को समान भाग में लेकर इसके आटे का दीपक श्रेष्ठ होता है। किसी-किसी साधना में अखंड ज्योत जलाने का भी विशेष विधान है, जिसे शुद्ध गाय के घी और तिल के तेल के साथ भी जलाया जा सकता है।