हमारी संस्कृति में तिलक का काफी खास महत्व है। एक अर्थों में तिलक हमारी सनातन संस्कृति की निशानी भी है। हिंदू धर्म में इसको काफी शुभ माना गया है। मान्यता है कि तिलक आज्ञा चक्र का द्वार होता है। प्राचीन समय में इसका प्रयोग आज्ञा चक्र को जागृत करने के लिए किया जाता था। तिलक के कई आध्यात्मिक और धार्मिक मायने भी हैं। हमारे पौराणिक शास्त्रों में आपको तिलक विज्ञान के बारे में बहुत सारी दिलचस्प बातें जानने को मिलेंगी। किसी भी साधु या संत को जब आप देखते हैं, तो उसके माथे पर तिलक जरूर लगा होता है। तिलक के कई प्रकार हैं जैसे गोल तिलक, आड़ी तीन रेखाओं का तिलक, लंबा तिलका। शिव भक्त त्रिपुंड तिलक लगाते हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार बिना तिलक लगाए की गई पूजा अधूरी मानी जाती है। इसी वजह से हमारी परंपरा में तिलक लगाने का विधान है। इसी कड़ी में आज हम तिलक के महत्व के बारे में जानेंगे -