फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुवार विशेष: इन आसान उपायों को करने से मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद

Fri, 03 Apr 2020 12:09 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरुवार का दिन विष्णु भगवान का होता है। विष्णु भगवान के आशीर्वाद से सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। भाग्य साथ नहीं दे रहा है या कोई भी समस्या चल रही है गुरुवार के दिन कुछ आसान उपाय करने से आपकी किस्मत बदल सकती है। अगली स्लाइड्स में जानिए गुरुवार के आसान उपाय, जिनको करने से विष्णु भगवान प्रसन्न हो जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
भोजन
  • भोजन में गुरुवार के दिन चने की दाल का प्रयोग होना चाहिए और नमक नहीं खाना चाहिए। संभव तो इस दिन एक ही समय का भोजन करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 7
महिलाओं को अवश्य करना चाहिए इस दिन व्रत
  • गुरुवार के दिन कोई भी व्यक्ति व्रत कर सकता है परंतु ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यह व्रत महिलाओं को विशेष तौर पर करना चाहिए। इस दिन व्रत करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। इस दिन व्रत करने से भगवान विष्णु खुश होते हैं और आशिर्वाद देते हैं। भगवान विष्णु की कृपा से सभी तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन सुखमय हो जाता है।

4 of 7
इस दिन केला न खाएं
  • इस दिन केले की पूजा का विधान है इसलिए इस दिन केला खाना वर्जित होता है। भगवान विष्णु को इस दिन केला अर्पित किया जाता है। व्रत रखने वालों को तो इस दिन केले का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। संभव हो तो इस दिन व्रत नहीं रखने वाले को भी केले का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
पूजा अवश्य करें 
  • इस दिन पूजा अवश्य करें और संभव हो तो मंदिर भी जाएं। अगर मंदिर नहीं जा पाएं तो घर के मंदिर में सुबह स्नान करने के बाद दिया जलाएं और पूजा करें। संध्या काल में भी नियम से दिया जलाएं और पूजा करें।
विज्ञापन

6 of 7
दान
  • गुरुवार के दिन मंदिर में चने की दाल और केसर का दान करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पीले रंग का अधिक से अधिक उपयोग करें  
  • इस दिन पूजा में पीले रंग के फूल, चने की दाल, पीले कपड़े और पीले चंदन का उपयोग करना चाहिए। पीले वस्त्र और पीले पुष्प भी धारण करने चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें