फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्रि में इन सपनो का आना होता है शुभ, जानिए क्या संकेत दिए हैं मां ने आपको

Thu, 02 Apr 2020 06:07 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नवरात्रि का पावन पर्व आज समाप्त हो गया है। मां को खुश करने के लिए भक्तों ने इन दिनों उपवास और मां की पूजा अर्चना की। मां खुश होने पर मनवांछित वरदान देती हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार नवरात्रि में सपनो के माध्यम से अपने भक्तों को कुछ संकेत देती हैं। आइए, आज जानते हैं उन सपनो के बारे में, जिनका दिखना होता है शुभ
विज्ञापन

2 of 6
सपने में उल्लू का दिखाई देना
  • नवरात्रि में अगर आपको सपने में उल्लू दिखाई दे तो समझिए माता आपकी पूजा से प्रसन्न हैं और बहुत जल्द आपके घर पर धन-संपदा आने वाली है। यह शुभ संकेत है, अगर आपको भी इस नवरात्रि सपने में उल्लू दिखा है तो समझ जाइए, आपकी सभी आर्थिक समस्याएं दूर होने वाली हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सपने में सांप को एक जगह बैठा हुआ देखना
  • नवरात्रि में सपने में सांप को एक जगह बैठा हुआ देखते हैं तो इससे आपको जल्दी ही धन-लाभ होगा और घर में संपन्नता आएगी। इस नवरात्रि आपको भी सपने में सांप दिखा है तो आपकी किस्मत अब बदलने वाली है।

4 of 6
सपने में शंख देखना
  • नवरात्रि के पावन मौके पर सपने में शंख देखने से व्यक्ति को जीवन में तरक्की मिलती है। दरअसल, जिस तरह शंख की ध्वनि से पूरा माहौल गूंज उठता है, वैसे ही देवी मां की कृपा से आपका नाम पूरे विश्व में गूंज सकता है। इस नवरात्रि अगर आपने भी सपने में शंख देखी है तो यह आपके भाग्योदय का संकेत है।
विज्ञापन

5 of 6
स्वप्न में छोटी कन्या सिक्का देना 
  • आपको स्वप्न में कोई छोटी कन्या सिक्का दे तो इसे बहुत ही शुभ संकेत समझा जाता है, क्योंकि कन्या को साक्षात् दुर्गा जी का रूप माना जाता है। सपने मिलने वाले इस संकेत से पता चलता है की देवी मां की आप पर विशेष कृपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सपने में मां लक्ष्मी जी के दर्शन
  • नवरात्रि के दिनों में अगर आपके सपने में आपको मां लक्ष्मी जी दर्शन दें तो ये समझ लें कि आपको धन लाभ होने वाला है। सपने में मां लक्ष्मी के दर्शन करना शुभ होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें