फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astro Tips: बिजनेस में खूब नाम कमाते हैं इन तीन राशि के लोग, शनिदेव की बनी रहती हैं विशेष कृपा

Wed, 16 Apr 2025 03:58 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां मौजूद हैं, जिनमें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का नाम शामिल है। 
विज्ञापन
1 of 4
ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां मौजूद हैं, जिनमें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का नाम शामिल है। - फोटो : freepik.com
Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां मौजूद हैं, जिनमें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का नाम शामिल है।  इन राशियों के आधार पर व्यक्ति के जीवन व स्वभाव का पता लगाया जा सकता है। इस दौरान 12 राशियों को नियंत्रित करने के लिए उनके स्वामी ग्रहों का भी निर्धारण किया जाता है। आपको बता दें, ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रह मौजूद हैं, जिनमें बुध, सूर्य, चंद्रमा, गुरु, मंगल, शुक्र, शनि और राहु-केतु का नाम शामिल है। हालांकि राहु-केतु को ज्योतिष में छाया ग्रह माना जाता है। वहीं ऐसा कहा जाता है कि इन सभी ग्रहों के प्रभाव से व्यक्ति को जीवन में सफलता व बिजनेस में लाभ की प्राप्ति होती है। इस दौरान ज्योतिष में कुछ राशि वालों को बिजनेस क्षेत्र में भी अच्छा माना गया है। आइए इनके बारे में जानते हैं
विज्ञापन

2 of 4
कहते हैं कि बुध के प्रभाव से व्यक्ति को बिजनेस में लाभ की प्राप्ति होती हैं। - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
ज्योतिष के मुताबिक कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह है। वह बुद्धि के साथ-साथ संचार और कारोबार का कारक ग्रह है। कहते हैं कि बुध के प्रभाव से व्यक्ति को बिजनेस में लाभ की प्राप्ति होती हैं। इस दौरान कन्या राशि वालों पर बुध देव की सदा कृपा बनी रहती हैं। इसलिए इस राशि के लोग कारोबार के क्षेत्र में अच्छे माने जाते हैं। इस राशि के लोग महत्वाकांक्षी भी होते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्यायाधीश का स्थान प्राप्त है। वह जातकों को कर्म के आधार पर शुभ-अशुभ फल देते हैं। - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्यायाधीश का स्थान प्राप्त है। वह जातकों को कर्म के आधार पर शुभ-अशुभ फल देते हैं। मान्यता है कि मकर राशि वालों पर शनि की सदैव कृपा बनी रहती हैं। चूंकि शनि को संघर्ष और कर्म का कारक माना गया है, इसलिए इस राशि के जातक बिजनेस में अच्छे माने जाते हैं।  
विज्ञापन

4 of 4
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार कुंभ राशि के लोगों पर शनि की हमेशा कृपा बनी रहती हैं। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार कुंभ राशि के लोगों पर शनि की हमेशा कृपा बनी रहती हैं। वह इस राशि के स्वामी ग्रह हैं। शनि की कृपा से इन जातकों को करियर-कारोबार में मनचाहे परिणाम मिलते हैं। कहते हैं कि कुंभ राशि के लोग अपने संघर्ष से व्यापार में अच्छी पहचान बनाने में कामयाब रहते हैं। 
इन राशियों पर हमेशा रहती है हनुमानजी की विशेष कृपा, लेकिन न करें भूलकर भी ये काम

Astrology Tips: इन 5 राशि के लड़के होते है परफेक्ट पार्टनर, रोमांस में नहीं होते कम और जीवनभर निभाते हैं साथ
 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें