Astro Tips: ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियां मौजूद हैं, जिनमें मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन का नाम शामिल है। इन राशियों के आधार पर व्यक्ति के जीवन व स्वभाव का पता लगाया जा सकता है। इस दौरान 12 राशियों को नियंत्रित करने के लिए उनके स्वामी ग्रहों का भी निर्धारण किया जाता है। आपको बता दें, ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रह मौजूद हैं, जिनमें बुध, सूर्य, चंद्रमा, गुरु, मंगल, शुक्र, शनि और राहु-केतु का नाम शामिल है। हालांकि राहु-केतु को ज्योतिष में छाया ग्रह माना जाता है। वहीं ऐसा कहा जाता है कि इन सभी ग्रहों के प्रभाव से व्यक्ति को जीवन में सफलता व बिजनेस में लाभ की प्राप्ति होती है। इस दौरान ज्योतिष में कुछ राशि वालों को बिजनेस क्षेत्र में भी अच्छा माना गया है। आइए इनके बारे में जानते हैं