फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर चल रहा है बुरा वक्त तो ये उपाय जरूर करें, सारी परेशानियां हो जाएंगी खत्म

Thu, 15 Oct 2020 08:20 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
वैदिक ज्योतिष के उपाय से होगा आपकी समस्याओं का समाधान - फोटो : Pixabay
जीवन में अच्छा-बुरा वक्त आना स्वभाविक है। लेकिन अगर आपके बुरे समय की अवधि लंबी है तो आपको शास्त्रों में बताए गए उपाय और नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। ये उपाय आपकी सारी समस्याओं का अंत कर देंगे। ये उपाय इस प्रकार हैं - 
विज्ञापन

2 of 12
सूर्योदय के समय सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। - फोटो : सोशल मीडिया
नित्य सूर्योदय के समय सूर्यदेव को जल का अर्घ्य दें और आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें। सूर्य को प्रत्यक्ष नारायण बोला गया है और सूर्य उपासना से बुरे से बुरे समय/स्थिति का नाश किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 12
शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी का व्रत करने से आर्थिक समस्याएं हो जाएंगी समाप्त। - फोटो : Social media
शुक्रवार के दिन महालक्ष्मी का व्रत करने से और श्री कनक धारा स्तोत्र का पाठ करने से विपरीत समय अनुकूल होने लगता है और परेशानियां समाप्त होती हैं। बेरोज़गारी और आर्थिक परेशानियां भी समाप्त हो जाती हैं।

4 of 12
पीपल के पेड़ की सेवा करने से आपकी कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। - फोटो : सोशल मीडिया
पीपल के पेड़ की सेवा करने से और नित्य अश्वत्थ स्तोत्र का पाठ करने से भी समय अनुकूल होने लगता है और स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। कोई गंभीर रोग लग गया हो तो वह भी ठीक होने लगता है।
विज्ञापन

5 of 12
गुरुवार के दिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। - फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार के दिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। इसका पाठ करने से दरिद्रता दूर होती है और धन के स्तोत्र प्रशस्त होते हैं।
विज्ञापन

6 of 12
भगवान हनुमान जी की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार के दिन बजरंग बाण का पाठ करने से बड़े से बड़ी तंत्र बाधा एवं शारीरिक पीड़ा भी समाप्त हो जाती है।
विज्ञापन

7 of 12
महालक्ष्मी की करें आराधना - फोटो : सोशल मीडिया
महालक्ष्मी को कमल गट्टे की माला और कमल का फूल अर्पित करने से विपरीत समय अनुकूल हो जाता है।

8 of 12
प्रदोष व्रत से मिलता है शिव-पार्वती का आशीर्वाद - फोटो : Social media
प्रदोष व्रत करने से और श्री शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करने से विपरीत समय समाप्त होता है और उन्नति के मार्ग खुलते हैं।

9 of 12
शनिवार को करें शनि देव के उपाय - फोटो : social media
शनि से पीड़ित मनुष्य को दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए और शनि के दस नाम का नित्य पाठ करना चाहिए।

10 of 12
कांगड़ा के देहरा स्थित मां बगलामुखी का ये वही मंदिर है जहां पिछले साल राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने भी पूजा अर्चना की थी। मान्यता है कि बगलामुखी देवी की पूजा से शत्रु का नाश होता है। राजनीति और मुकदमे में विजय प्राप्त होती है। सिहांसन प्राप्त होता है। - फोटो : सोशल मीडिया
माता बगलामुखी के दर्शन एवं मूल मंत्र के जाप से कोर्ट कचहरी एवं सरकारी झंझटों से मुक्ति मिलती है।

11 of 12
तुलसी के पौधे की सेवा और पूजन करें - फोटो : अमर उजाला
तुलसी के पौधे की सेवा और पूजन से भी विपरीत समय अनुकूल होने लगता है। यह उपाय करने से आपके घर में धन की देवी लक्ष्मी का आगमन होगा।
विज्ञापन

12 of 12
ऋण मुक्ति के लिए ऋण मोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें - फोटो : अमर उजाला
ऋण मुक्ति के लिए ऋण मोचक मंगल स्तोत्र का पाठ मंगलवार के दिन करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें