फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2020: कौन से हैं मां के नौ प्रिय रंग, जिनसे होती हैं माता प्रसन्न

Tue, 13 Oct 2020 04:46 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
शास्त्रों में इन नौ दिनों में मां के प्रिय रंगों का भी बहुत महत्व बताया गया है।
17 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाएंगी। मां को प्रसन्न करने के लिए ये नौ दिन बहुत खास होते हैं। इन नौ दिनों में आदिशक्ति मां के नौ स्वरुपों मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कूष्मांडा, स्कंद माता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी, मां सिद्धिदात्री की आराधना की जाती है। मां के ये नौ दिव्य स्परुप भक्तों के सभी कष्टो को हरने वाले हैं। शास्त्रों में इन नौ दिनों में मां के प्रिय रंगों का भी बहुत महत्व बताया गया है। जानते हैं मां के नौ प्रिय रंग, जिनके प्रयोग से मां को कर सकते हैं प्रसन्न

 
विज्ञापन

2 of 10
navratri 2020 मां शैलपुत्री
नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री का पूजन किया जाता है। पर्वत राज हिमालय की पुत्री होने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा। इनको लाल रंग प्रिय है, लाल रंग को शक्ति और उल्लास का रंग माना जाता है। इसलिए इस दिन लाल रंग का प्रयोग करने से मां प्रसन्न होती हैं और मनवांछित फल प्रदान करती है।
 
विज्ञापन

3 of 10
navratri 2020 मां ब्रह्मचारिणी
नवरात्रि के द्वीतीय दिन मां ब्रह्मचारिणी का पूजा का प्रावधान है। इनके नाम का अर्थ है ब्रह्म+चारिणी अर्थात तप का आचरण करने वाली। इनको पीला रंग प्रिय है। इनकी पूजा करते समय पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। मां ब्रह्मचारिणी के पूजन से मन में स्थिरता आती है।
 

4 of 10
navratri puja 2020 मां चंद्रघटा
नवरात्रि के तृतीय दिन मां चंद्रघंटा की पूजा आराधना द्रकी जाती है। मां अपने मस्तक पर अर्द्ध चंद्र धारण करती हैं। इसलिए इन्हें चंघंटा कहा जाता है। इस दिन हरे रंग का प्रयोग करके आप मां को प्रसन्न कर सकते हैं। मां चंद्रघंटा के घंटे की ध्वनि से ही सारी बुरी शक्तियां दूर हो जाती हैं।
 
विज्ञापन

5 of 10
navratri 2020 कूष्मांडा माता
मां कूष्मांडा का पूजन नवरात्रि के चतुर्थ दिन किया जाता है। इन्होंने ही अपनी मंद मुस्कान से ब्रह्मांड की निर्माण किया था। इसी कारण इन्हें कूष्मांडा कहा जाता है। इनको आप स्लेटी रंग के प्रयोग से प्रसन्न कर सकते हैं। मां कूष्मांडा की कृपा से साधक को धन और यश की प्राप्ति होती है। 
 
विज्ञापन

6 of 10
navratri 2020 मां स्कंदमाता
नवरात्रि के पंचम दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। ये सूर्यमंडल की अधिष्ठात्री देवी हैं। इसलिए इनका प्रिय रंग नारंगी है। नवरात्रि की पूजा में पंचम दिन नारंगी रंग को प्रयोग से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
 
विज्ञापन

7 of 10
navratri 2020 मां कात्यायनी
नवरात्रि के छठे दिन मां आदिशक्ति के कात्यायनी स्वरुप की पूजा करने का प्रावधान है। शक्तिस्वरुपा मां ने ऋषि कात्यायन की तपस्या से प्रसन्न होकर उनके यहां पुत्री रुप में जन्म लिया था। जिसके कारण उनका नाम कात्यायनी पड़ा। इनको शांति का प्रतीक श्वत रंग प्रिय है।
 

8 of 10
navratri 2020 मां कालरात्री
नवरात्रि के सप्तम दिवस पर मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की जाती है। ये दुष्टों का संहार करती हैं। इनका स्वरुप भक्तों के लिए अत्यंत शुभ है। इसलिए इन्हें शुभंकरी भी कहा जाता है। मां कालरात्रि को गुलाबी रंग प्रिय है। इनकी पूजा करते समय गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए।
 

9 of 10
navratri 2020 मां महागौरी
नवरात्रि के अष्टम दिन मां महागौरी, अन्नपूर्णा की पूजा की जाती है। गौर वर्ण होने के कारण इन्हें गौरी कहा जाता है। इनकी पूजा में आसमानी रंग का प्रयोग करना चाहिए। मां की पूजा करने से मन प्रसन्न होता है और एक अलग तरह की शातिं का अनुभव होता है।
 
विज्ञापन

10 of 10
navratri 2020 मां सिद्धिदात्री
नवरात्रि के नवम या नवमी तिथि को मां सिद्धिदात्री का पूजन किया जाता है। मां समस्त सिद्धियों को प्रदान करने वाली हैं। भगवान शिव को भी इन्हीं की कृपा से सिद्धियां प्राप्त हुई थी। इनकी आराधना में हल्के नीले रंग का उपयोग करना शुभ रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें