Surya Arghya Vidhi
- फोटो : iStock
सूर्यदेव को जल अर्पित करने की विधि
सूर्य को जल प्रातः काल यानी सूर्योदय के समय ही चढ़ाएं। साथ ही सूर्यदेव को हमेशा तांबे के पात्र से ही जल अर्पित करें। सूर्य को जल चढ़ाते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। जल में रोली या फिर लाल चंदन मिलाकर ही सूर्य को जल अर्पित करें। इसके अलावा इस दौरान आप लाल फूल भी सूर्य देव को अर्पित कर सकते हैं।