फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravivar Ke Upay: रविवार के ये आसान उपाय बदल सकते हैं किस्मत, सूर्यदेव की कृपा से दूर होंगी जीवन की बाधाएं

Sun, 14 Jun 2026 06:25 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Ravivar Ke Upay: ज्योतिषियों के अनुसार, रविवार के दिन कुछ सरल उपाय करने से करियर-सम्मान की बाधाओं को दूर किया जा सकता है। साथ ही सूर्यदेव की विशेष कृपा भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
रविवार के उपाय - फोटो : Amar Ujala
Ravivar Ke Upay: हिंदू धर्म में रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है, जो आत्मविश्वास, मान-सम्मान और सफलता के कारक माने जाते हैं। मान्यता है कि, रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा और कुछ विशेष उपाय करने से जीवन की परेशानियां कम होने लगती हैं। साथ ही करियर में उन्नति के योग मजबूत बनते हैं। कहा जाता है कि, अगर कुंडली में सूर्य मजबूत हो, तो व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है। ऐसे में जानिए रविवार को किए जाने वाले कुछ आसान और लाभकारी उपाय।
Somvati Amavasya: कुंडली में कमजोर चंद्रमा वालों के लिए खास मौका, सोमवती अमावस्या पर करें ये उपाय
Nirjala Ekadashi 2026: 25 या 26 जून कब रखा जाएगा निर्जला एकादशी व्रत ? दूर करें भ्रम और जानें शुभ मुहूर्त
विज्ञापन

2 of 6
रविवार के उपाय - फोटो : adobe stock
मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार के दिन सुबह और सूर्यास्त के समय घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर देसी घी का दीपक जलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।  यह उपाय परिवार में सुख-शांति के लिए बेहद शुभ माना जाता है।
Fast List: हरियाली-कजरी तीज से करवा चौथ तक, जानें कब रखें जाएंगे ये पावन व्रत
विज्ञापन

3 of 6
रविवार के उपाय - फोटो : Adobe Stock
घर से निकलते समय लगाएं चंदन का तिलक
माना जाता है कि, रविवार को अगर किसी महत्वपूर्ण काम के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, तो माथे पर चंदन का तिलक लगाकर निकलें। मान्यता है कि, इसके प्रभाव से सूर्यदेव की कृपा बनी रहती है। साथ ही व्यक्ति को कार्यों में सफलता मिलने के योग और प्रतिष्ठा भी बढ़ती है।

4 of 6
रविवार के उपाय - फोटो : Adobe Stock
सूर्यदेव को अर्घ्य दें
ज्योतिषियों के अनुसार, रविवार की सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल भरकर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करें। जल चढ़ाते समय ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें। इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है।
Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन पर लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानें क्या पर्व पर पड़ेगा इसका प्रभाव
विज्ञापन

5 of 6
रविवार के उपाय - फोटो : Adobe stock
गुड़ का दान करें
ज्योतिष शास्त्र में रविवार के दिन गुड़ का दान करना भी बहुत लाभकारी माना जाता है। कहा जाता है कि, इससे सूर्य से जुड़े दोष कम होते हैं और जीवन में आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। इसके अलावा रिश्तों में भी मिठास बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रविवार के उपाय - फोटो : Adobe Stock
सूर्य स्तोत्र का पाठ करें
रविवार को सूर्यदेव की पूजा के दौरान सूर्य स्तोत्र या सूर्य चालीसा का पाठ करें। इस दौरान पूजा के समय घी का दीपक जलाकर श्रद्धा भाव से पाठ करने पर मानसिक तनाव कम होता है और काम को लेकर आत्मविश्वास बढ़ता है।
Pitru Paksha 2026: इस साल कब से शुरू हो रहे हैं पितृ पक्ष? जानें श्राद्ध की सही तिथियां और विधि
गेहूं और लाल वस्त्र का दान करें
ऐसा माना जाता है कि, रविवार के दिन गेहूं और तांबे से बनी वस्तुओं का दान करने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं। इससे सूर्य ग्रह मजबूत होता है, जिससे जीवन में उन्नति के रास्ते खुलते हैं।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें