Ravivar Ke Upay: ज्योतिषियों के अनुसार, रविवार के दिन कुछ सरल उपाय करने से करियर-सम्मान की बाधाओं को दूर किया जा सकता है। साथ ही सूर्यदेव की विशेष कृपा भी प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार के दिन सुबह और सूर्यास्त के समय घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर देसी घी का दीपक जलाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह उपाय परिवार में सुख-शांति के लिए बेहद शुभ माना जाता है। Fast List: हरियाली-कजरी तीज से करवा चौथ तक, जानें कब रखें जाएंगे ये पावन व्रत
विज्ञापन
3 of 6
रविवार के उपाय
- फोटो : Adobe Stock
घर से निकलते समय लगाएं चंदन का तिलक
माना जाता है कि, रविवार को अगर किसी महत्वपूर्ण काम के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, तो माथे पर चंदन का तिलक लगाकर निकलें। मान्यता है कि, इसके प्रभाव से सूर्यदेव की कृपा बनी रहती है। साथ ही व्यक्ति को कार्यों में सफलता मिलने के योग और प्रतिष्ठा भी बढ़ती है।
गुड़ का दान करें
ज्योतिष शास्त्र में रविवार के दिन गुड़ का दान करना भी बहुत लाभकारी माना जाता है। कहा जाता है कि, इससे सूर्य से जुड़े दोष कम होते हैं और जीवन में आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। इसके अलावा रिश्तों में भी मिठास बनी रहती है।
सूर्य स्तोत्र का पाठ करें
रविवार को सूर्यदेव की पूजा के दौरान सूर्य स्तोत्र या सूर्य चालीसा का पाठ करें। इस दौरान पूजा के समय घी का दीपक जलाकर श्रद्धा भाव से पाठ करने पर मानसिक तनाव कम होता है और काम को लेकर आत्मविश्वास बढ़ता है। Pitru Paksha 2026: इस साल कब से शुरू हो रहे हैं पितृ पक्ष? जानें श्राद्ध की सही तिथियां और विधि गेहूं और लाल वस्त्र का दान करें
ऐसा माना जाता है कि, रविवार के दिन गेहूं और तांबे से बनी वस्तुओं का दान करने से सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं। इससे सूर्य ग्रह मजबूत होता है, जिससे जीवन में उन्नति के रास्ते खुलते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।