फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाना चाहते हैं संगीत के क्षेत्र में सफलता, बनना चाहते हैं सफल वक्ता तो इन ग्रहों को करें मजबूत

Thu, 21 Jan 2021 04:10 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
ज्योतिष के अनुसार हमारे जीवन में होने वाले बदलावों का ग्रह और नक्षत्रों से गहरा संबंध होता है। इसी तरह से किसी व्यक्ति के करियर में ग्रहों की भूमिका बहुत अहम होती है। प्रत्येक व्यक्ति की रूचि अलग-अलग विषयों में होती है, उसी के अनुसार वे अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इसी तरह कुछ लोगों को गाने या बोलने का शौक होता है और वे एक सफल वक्ता या फिर गायन के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इसके अलावा किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए आपको सही प्रकार से बात करना, बोलना आना चाहिए, तभी व्यक्ति अपनी बात दूसरों के सामने सही से रख सकता है। आवाज ही होती है जो किसी व्यक्ति पर सबसे ज्यादा प्रभाव छोड़ती है। यदि आप भी अपनी आवाज के बल पर अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आपको इससे संबंधित ग्रहों को मजबूत करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि किस ग्रह को मजबूत करके आप संगीत, संभाषण के क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
planet
ज्योतिष के अनुसार यदि कोई व्यक्ति सुरीले गायन के क्षेत्र में करियर चमकाना चाहता है तो बुध और शुक्र को बलवान करना चाहिए। बोलने के क्षेत्र जैसे एंकर और संभाषण कला आदि में सफल होने के लिए भी इन दोनों ग्रहों को मजबूत करना बहुत आवश्यक होता है।
विज्ञापन

3 of 4
बुध ग्रह
बुध को वाकपटुता (वाणी) और बुद्धि का कारक माना गया है। जिस व्यक्ति का बुध बलवान होता है उनकी बात करने की क्षमता बहुत अच्छी होती है। ऐसे लोग अपनी बातों और बुद्धि से आसानी दूसरों को प्रभावित कर देते हैं। बुध को मजबूत बनाने के लिए बुधवार के दिन हरी चीजों का प्रयोग और दान करना चाहिए। इसके अलावा भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। जो लोग अपनी वाणी में मधुरता और स्पष्टता लाना चाहते हैं उन्हें शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को व्रत करना चाहिए साथ ही इस मंत्र का जाप भी करना चाहिए।
ओम् ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः
विज्ञापन

4 of 4
venus planet
शुक्र को ऐश्वर्य और आकर्षण का कारक माना जाता है। जिस पर शुक्र ग्रह की कृपा रहती है लोग सहज ही उनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। शुक्र के बलवान होने पर व्यक्ति को सभी सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। एक नेतृत्वकर्ता बनने और प्रसिद्धि हासिल करने के लिए शुक्र को मजबूत बनाएं। शुक्र को मजबूत बनाने के लिए शुक्रवार के दिन मिश्री और दूध के बने पकवान-मिठाईयां देवी मां को अर्पित करनी चाहिए। इसके अलावा सफेद वस्तुओं का दान करना चाहिए। शुक्र को बलवान बनाने के लिए इस मंत्र का जाप भी करना चाहिए।
ओम् द्रां दीं दौं सः शुक्राय नमः
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें