रावण लंका का राजा होने के साथ ही साथ महान पंडित और तंत्र विद्या का जानकार था। इस बात के सबूत आज भी लंका में मौजूद हैं। तो चलिए देखते हैं लंका के उन स्थानों को जहां आज भी रावण की मौजूदगी का एहसास होता है।
विज्ञापन
देखिए, लंका में जहां आज भी रावण की मौजूदगी दिखती है
2 of 8
श्री लंका दक्षिणी भाग में एक छोटा सा शहर है ईला। ईला प्राकृतिक रुप से जितना खूबसूरत है उतना ही रहस्यमय और रोमंचकारी है। इसकी रोमांच और रहस्य का असली कारण है रावण क्योंकि यहां पर रावण ने तपस्या की थी और कुछ समय तक सीता को यहां बंदी बनाकर भी रखा था।
विज्ञापन
देखिए, लंका में जहां आज भी रावण की मौजूदगी दिखती है
3 of 8
यह है ईला में मौजूद रावण गुफा। कहते हैं इसी गुफा में रावण ने तपस्या की थी। मान्यता है कि यहीं रावण ने सीता को बंदी बनाकर भी रखा था। यह गुफा अंदर सुरंग की तरह जाता है। कहते हैं इस गुफा से निकलकर एक रास्ता रावण जलप्रपात तक जाता था।
देखिए, लंका में जहां आज भी रावण की मौजूदगी दिखती है
4 of 8
यह है रावण जलप्रपात। कहते हैं रावण गुफा से निकलकर यहां पर आता था और स्नान किया करता था। रावण जलप्रपात के करीब पहुंचना बहुत ही कठिन है। इसलिए श्रीलंका सरकार ने गुफा के पीछे एक और जल प्रपात है उसे ही रावण जलप्रपात का नाम दे दिया है।
विज्ञापन
देखिए, लंका में जहां आज भी रावण की मौजूदगी दिखती है
5 of 8
रावण के विषय में मशहूर है कि उसके पास एक पुष्पक विमान हुआ करता था। इस विमान को रावण ने कुबेर से छीना था। रावण ने विमान को रखने के लिए कई हवाई अड्डे बना रखे। इनमें एक हवाई अड्डा ईला में भी रवण गुफा के पास था जिसे हनुमान जी ने नष्ट कर दिया था।
विज्ञापन
देखिए, लंका में जहां आज भी रावण की मौजूदगी दिखती है
6 of 8
श्रीलंका के नरौलिया में यह है गायत्री शक्तिपीठम्। यहां पर रावण और उसके पुत्र मेघनाद ने तपस्या की थी। माना जाता है कि इसी स्थान पर मेघनाद ने अजेय होने के लिए निकुंभ यज्ञ भी किया था।
विज्ञापन
देखिए, लंका में जहां आज भी रावण की मौजूदगी दिखती है
7 of 8
यह है रावण द्वारा बना गया गर्म पानी का जल स्रोत। मान्यता है कि माता अंतिम संस्कार के समय रावण ने अपनी तलवार से पृथ्वी पर कई जगह वार किया। इससे धरती से पानी फूटकर बाहर आने लगा।