Somwar Ke Upay: सोमवार सप्ताह का प्रथम दिन होने के साथ-साथ भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन श्रद्धा और भक्ति से भगवान शिव की पूजा करने पर साधक को पूरे सप्ताह शुभ फल प्राप्त होते हैं। साथ ही महादेव की कृपा से तनाव दूर होता है और मन को दिव्य शांति मिलती हैं। माना जाता है कि सोमवार को प्रभु की पूजा-अर्चना के साथ उनके पवित्र नामों का स्मरण करने से न केवल मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, बल्कि रोगों से मुक्ति, शारीरिक बल और बुद्धि-विकास जैसे आशीर्वाद भी प्राप्त होते हैं। ऐसे में आइए इन शक्तिशाली नामों को जानते हैं।