Somvati Amavasya 2024: हिंदू धर्म में हर माह की अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है, इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती हैं।
Somvati Amavasya 2024: हिंदू धर्म में हर माह की अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है, इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती हैं। मान्यता है कि अमावस्या पर पितरों का तर्पण और स्नान-दान से जुड़े कार्य करने पर ग्रह दोष समाप्त होते हैं। पंचांग के अनुसार वर्तमान में पौष माह जारी है, जिसे छोटा पितृ पक्ष भी कहते हैं, इस माह में 30 दिसंबर, 2024 सोमवार को पौष अमावस्या मनाई जाएगी। सोमवार होने के कारण यह सोमवती अमावस्या होगी।
ज्योतिषियों के मुताबिक सोमवती अमावस्या साल 2024 की आखिरी अमावस्या है, इस तिथि पर वृद्धि योग बन रहा है, जो रात 8 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। इस योग में महादेव का अभिषेक करने पर विवाह, कार्य, बिजनेस आदि में आ रही बाधाएं समाप्त होती हैं। ऐसे में आप अपनी राशि के अनुसार भी महादेव का अभिषेक कर सकते हैं, आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
Somvati Amavasya 2024
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार मेष राशि के लोगों को गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए, इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती हैं।
विज्ञापन
3 of 13
Somvati Amavasya 2024
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
इस राशि के लोगों को गंगाजल में दूध मिलाकर अभिषेक करना चाहिए, यह बहुत शुभ होता है। मान्यता है कि गंगाजल में दूध मिलाकर अभिषेक करने पर वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होती हैं।
4 of 13
Somvati Amavasya 2024
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
साल की आखिरी सोमवती अमावस्या पर आप दूध में दूर्वा मिलाकर महादेव का अभिषेक करें, इससे महादेव प्रसन्न हो सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
Somvati Amavasya 2024
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को दही से महादेव का अभिषेक करना चाहिए, इससे कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त होती हैं। माना जाता है कि दही से अभिषेक करने पर रोजगार की तालाश कर रहे लोगों को किसी नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं।
विज्ञापन
6 of 13
Somvati Amavasya 2024
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार सिंह राशि के लिए सोमवती अमावस्या का दिन बेहद शुभ है। इस राशि के लोगों को गंगाजल में लाल फूल ड़ालकर महादेव का अभिषेक करना चाहिए, इससे मनचाहा वर पाने की कामना पूरी हो सकती हैं।
विज्ञापन
7 of 13
Somvati Amavasya 2024
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
आप गंगाजल में दूर्वा मिलाकर भोलेनाथ का अभिषेक करें, इससे प्रेम जीवन जी रहे जातकों का रिश्ता विवाह में बदल सकता है।
8 of 13
Somvati Amavasya 2024
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के लोग पंचामृत से शंकर जी का अभिषेक करें, इससे करियर में किए गए प्रयासों का फल प्राप्त हो सकता है।
9 of 13
Somvati Amavasya 2024
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
साल की आखिरी अमावस्या पर आप दूध में शहद मिलाकर शिव जी का अभिषेक कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे कारोबार में लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं।
10 of 13
Somvati Amavasya 2024
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
साल की आखिरी अमावस्या पर आप दूध में केसर मिलाकर महादेव का अभिषेक कर सकते हैं, इससे मन में सभी तरह के डर भय समाप्त होते हैं।
11 of 13
Somvati Amavasya 2024
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के लोग गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं, यह बहुत शुभ माना जाता है।
12 of 13
Somvati Amavasya 2024
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
आप साल की अंतिम अमावस्या पर नारियल के जल से महादेव का अभिषेक करें, इससे विवाह में आ रही बाधाएं समाप्त होती हैं।
मीन राशि
मीन राशि के लोग गन्ने के रस से महादेव की अभिषेक कर सकते हैं, इससे करियर में मनचाहे परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।